ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

Bihar Election 2025: दिल्ली में राहुल गांधी और खरगे के साथ तेजस्वी की बैठक, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन, महागठबंधन का CM फेस कौन?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे समेत अन्य मुद्दों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव की बैठक शुरू हो गई है.

Bihar Election 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां तेज हो गई हैं। महागठबंधन में जारी घमासान के बीच तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर महागठबंधन क बैठक शुरू हो गई है। बैठक में खरगे के अलावा राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के अलावा आरजेडी के अन्य नेता मौजूद हैं। बैठक में बिहार चुनाव को लेकर मंथन किया जा रहा है।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीजेपी ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि 2025 का विधानसभा चुनाव वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगी हालांकि विरोधी खेमें में सीएम फेस को लेकर घमासान मचा हुआ है। आरजेडी ने पहले ही तेजस्वी यादव को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है हालांकि बिहार में आरजेडी की पिछलग्गु बनी कांग्रेस तेजस्वी को सीएम फेस मानने को तैयार नहीं है।


पिछले दिनों कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावुरु ने स्पष्ट तौर पर कह दिया था कि चुनाव के बाद तय होगा कि महागठबंधन का सीएम कौन होगा। कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल होने के लिए दिल्ली से सचिन पायलट भी पटना पहुंचे थे और उन्होंने भी यही कहा था कि महागठबंधन का सीएम चेहरा कौन होगा, यह मिल बैठकर तय कर लिया जाएगा। इसी बीच तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे हैं और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की है।


दिल्ली में यह बैठक काफी कम समय तक चली। कहा जा रहा है कि कांग्रेस और आरजेडी नेताओं की बैठक करीब एक घंटे तक चली। बैठक में क्या बातें हुईं यह तो खुलासा नहीं हो सका है हालांकि तेजस्वी यादव दावा जरूर कर रहे हैं कि बैठक साकारात्मक रही है। बैठक से बाहर निकलने के बाद तेजस्वी ने कहा कि बैठक में तमाम तरह की बातों पर चर्चा हुई है। 


उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगी और इस बार एनडीए की सरकार नहीं बनने जा रही है हालांकि महागठबंधन का सीएम फेस कौन होगा, इस बात को तेजस्वी टाल गए। बता दें कि दिल्ली की यह बैठक काफी कम समय तक चली ऐसे में एक बार फिर से महागठबंधन में जारी घमासान को लेकर कयास तेज हो गए हैं। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि यह बैठक महज खानापूर्ति है और किसी भी मुद्दे पर बात नहीं बनी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें