ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रही महागठबंधन की बैठक खत्म, तेजस्वी यादव ने कर दिया बड़ा दावा

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव को लेकर हुई महागठबंधन विधायकों की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने जीत का दावा किया। हालांकि एआईएमआईएम ने बैठक से दूरी बनाए रखी, जिससे राजनीतिक समीकरण पर नजरें टिकी हैं।

Rajya Sabha Election
राज्यसभा का रण!
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Rajya Sabha Election: आगामी 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव में जीत को लेकर तेजस्वी यादव ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तेजस्वी ने आज गठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई थी हालांकि AIMIM ने इस बैठक से दूरी बना ली। बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकले तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा कर दिया है। 


तेजस्वी ने कहा है कि बहुत ही साकारात्मक बैठक हुई है। आने वाला राज्यसभा का जो चुनाव है हमलोग पूरी तरह से निश्चिंत हैं और हम लोग चुनाव जीतने जा रहे हैं। गठबंधन के विधायकों को बुलाया गया है और सभी लोगों से बातचीत चल रही है। तेजस्वी यादव से जब पूछा गया कि क्या विधायकों का जुगाड़ हो गया है? तब इसपर तेजस्वी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि संख्या बल है तभी तो चुनाव लड़ रहे हैं।


बता दें कि राज्यसभा में बिहार की पांच सीटें खाली हो रही है। इसको लेकर एनडीए ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। संख्या बल नहीं होने के बावजूद आरजेडी ने भी एक सीट के लिए अपने उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है। आरजेडी को पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस और ओवैसी की पार्टी उनके उम्मीदवार को वोट करेगी हालांकि फिलहाल एआईएमआईएम को लेकर संशय की स्थिति है।


बता दें कि राज्यसभा चुनाव की रणनीति तय करने के लिए तेजस्वी ने आज महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कांग्रेस के तीन विधायक पहुंचे थे। वहीं आईपी गुप्ता बैठक में शामिल हुए। उधर, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने यह कहकर बैठक से किनारा कर लिया कि उन्हें बैठक को लेकर कोई जानकारी नहीं है। अब देखना होगा कि तेजस्वी यादव संख्या बल पूरा कर पाते हैं या नहीं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें