ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar Politics: तेजस्वी के टोपी वाले विधायक के बिगड़े बोल, सीएम नीतीश को बताया आस्तीन का सांप

Bihar Politics: किशनगंज के आरजेडी विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर विवादित बात कह दी है. विधायक ने सीएम नीतीश को आस्तीन का सांप बता दिया है.

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: देशभर में वक्फ संशोधन बिल को लेकर मचे घमासान के बीच तेजस्वी यादव की पार्टी आऱजेडी के विधायक ने सीएम नीतीश कुमार को आस्तीन का सांप कह दिया है। विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार ने सेक्युलर नेता बनकर मुसलमानों के साथ धोखा किया है। बिहार के मुसलमान उन्हें सबक जरूर सीखाएंगे।


दरअसल, किशनगंज राजद विधायक सऊद आलम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आस्तीन के सांप हैं। ठाकुरगंज से विधायक सऊद आलम ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिन्हें अब तक सेक्युलर नेता मानते थे, वही नीतीश कुमार भाजपा और आरएसएस के साथ मिलकर मुसलमानों के साथ छल कर रहे हैं। 


उन्होंने वक्फ की संपत्तियों को मुसलमानों की पुश्तैनी जायदाद बताया और कहा कि इसे केंद्र सरकार ने नीतीश कुमार की मदद से कानून बनाकर छीन लिया। वक्फ की जमीनों पर मस्जिदें, मदरसे, मकतब और कब्रिस्तान बने हैं। इन पर सिर्फ मुसलमानों का हक है। उन्होंने कहा कि राजद भाजपा, आरएसएस और जेडीयू की साजिश को कभी कामयाब नहीं होने देगा। 


आऱजेडी विधायक ने कहा कि तेजस्वी यादव इस कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। मुसलमानों को उनका हक दिलाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ाई जारी रहेगी। सऊद आलम ने देश के मंदिरों की संपत्ति पर भी सवाल उठाए और कहा कि हिंदू तंजीमों के पास इतना सोना है कि उससे दस हिंदुस्तान बन सकते हैं। सरकार को चाहिए कि इन संपत्तियों का इस्तेमाल देश की गरीबी दूर करने में करे।


विधायक ने जेडीयू के मुस्लिम नेताओं से पार्टी छोड़ने की अपील की और कहा कि कौम के लिए अब खड़े होने का वक्त आ गया है। अगर अब भी चुप रहे तो मुस्लिम समाज कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम नेताओं को वक्फ बिल का खुलकर विरोध करना चाहिए।

किशनगंज से नौशाद आलम की रिपोर्ट..





इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें