ब्रेकिंग न्यूज़

Ameesha Patel: 50 वर्षीय अमीषा पटेल अब तक क्यों हैं कुंवारी? शादी न होने के पीछे है यह विशेष कारण बेतिया में सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत, गुस्साए परिजनों ने पुलिस से की मारपीट Bihar News: एक करोड़ मीटर कपड़े का पोशाक बनाएंगी जीविका दीदियां, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान Bihar News: एक करोड़ मीटर कपड़े का पोशाक बनाएंगी जीविका दीदियां, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान AI Enabled Negev LMG: शत्रुओं को खुद पहचान कर ख़त्म करेगी भारतीय सेना की यह मशीन गन, 14,000 फीट पर हुआ सफल परीक्षण BSNL Special Offer: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में BSNL लेकर आया खास ऑफर, कैशबैक के साथ सेना को होगा योगदान BSNL Special Offer: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में BSNL लेकर आया खास ऑफर, कैशबैक के साथ सेना को होगा योगदान Sonam Gupta: सोनम गुप्ता बेवफा है.. सोशल मीडिया पर कई साल बाद फिर से क्यों ट्रेंड होने लगा यह नाम? Sonam Gupta: सोनम गुप्ता बेवफा है.. सोशल मीडिया पर कई साल बाद फिर से क्यों ट्रेंड होने लगा यह नाम? Bihar News: महिला CO ने किया खेल...DM ने पकड़ लिया, अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दे दिया यह दंड...

Bihar Budget 2025: तेजस्वी ने बिहार के बजट को बताया बेकार, कहा..बिहार ट्रांसपोर्ट का बस तो ठीक से नहीं चल पाता पिंक बस क्या खाक चलाएंगे?

वित्तीय वर्ष 2025 के बजट में इस बात का ऐलान किया गया कि सरकार पिंक बस चलाएगी। इस बस की खासियत यह होगी कि इसे महिला चलाएंगी और कंडक्टर भी महिला होंगी वही पैसेंजर्स भी महिला ही होंगी। राज्य के सभी प्रमुख शहरों में महिला वाहन प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा

BIHAR POLITICS

03-Mar-2025 03:35 PM

By First Bihar

Bihar Budget 2025: बिहार विधानसभा में अगले वित्तीय वर्ष 2025 का बजट पेश किया गया। बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरी बार राज्य का बजट पेश किया। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि 2025-26 में 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट आकार होगा। चुनावी साल को देखते हुए नीतीश सरकार ने बिहार के लोगों पर सौगातों की बौछार कर दी है। बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं। लेकिन विपक्ष इसे लेकर सवाल उठा रहा है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस बजट बेकार का बजट बताया।


तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बिहार के हित में नहीं है। सत्ता में बैठे लोगों को बिहार की तरक्की कैसे हो इसकी चिंता नहीं है। अब हम सत्ता में बैठे लोगों का पोल खोलने का काम करेंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार प्रति व्यक्ति आय और किसानों की आय में काफी पीछे है। सबसे ज्यादा बेरोजगारी और गरीबी में बिहार में है। नौकरी और रोजगार कैसे बढे, पेपर लीक कैसे रुके इसकी चर्चा बजट में नहीं की गयी है। लॉ एन्ड ऑर्डर पर भी चर्चा नहीं की गयी।


 पुलिस का मॉडर्नाइजेशन कैसे हो इसके बारे में कोई चर्चा बजट में नहीं की गयी। लोगों का पलायन को कैसे रुके इसकी भी चर्चा नहीं की गयी। दिव्यांग भाईयों की ना तो चर्चा हुई और ना ही महिलाओं को आर्थिक न्याय देने की बारे में कोई चर्चा की गयी। महिलाओं के लिए पिंक बस चलाने की योजना पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ट्रांसपोर्ट का बस तो ठीक से चल नहीं पाता है ये पिंक बस चलाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि यह बेकार का बजट है बिहार के हित में नहीं है।


 बिहार की तरक्की कैसे हो इन लोगों को चिंता नहीं है। अब हम इन लोगों का पोल खोलने का काम करेंगे। झूठ का पुलिंदा चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गुजरात को क्या-क्या दिया और बिहार को केन्द्र ने कितना दिया इसकी भी चर्चा होनी चाहिए। इस सरकार से बिहार की जनता मायूस तो पहले से थी अब इस बजट से सरकार से विश्वास लोगों का उठ चुका है।


तेजस्वी ने कहा कि मैंने पहले ही इस बात की चर्चा कि थी कि यदि माई बहन मान योजना की कॉपी सरकार करना चाहती है तो कर लें। यह बात तो हमने पहले ही कहा था। महंगाई और गरीबी पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। महिलाओं को आर्थिक न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाएंगे। वही सीएम नीतीश को लेकर कहा कि नीतीश जैसा कोई मिमिक्रि नहीं कर सकता। वही एनडीए पर कहा नियम कायदा से एनडीए के लोगों को मतलब नहीं है इसी को गुंडाराज और तानाशाही करते हैं।