ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Tej Pratap Yadav: हाफ पैंट-टीशर्ट में आधी रात थाने पहुंच गये लालू के लाल तेजप्रताप यादव, जानिये क्या थी वजह

Tej Pratap Yadav: हमेशा लाइम लाइट में रहने वाले RJD नेता तेज प्रताप यादव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। आधी रात को तेज प्रताप यादव हाफ पैंट और टी-शर्ट में ही थाने पहुंच गये।

Tej Pratap Yadav
हाफ पैंट-टीशर्ट में आधी रात थाने पहुंच गये लालू के लाल तेजप्रताप यादव
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Tej Pratap Yadav: लालू के लाल और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं। दरअसल आधी रात को हाफ पैंट में तेज प्रताप पटना के कदमकुआं थाने पहुंचकर सभी को चौंका दिया। लापता मुखिया पति की तलाश में निकले तेजप्रताप ने न सिर्फ लोगों से हाल जाना, बल्कि पुलिस को भी साथ लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। दरअसल पूर्व मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे पटना के कदमकुआं थाने अचानक पहुंच गए थे। खास बात यह रही कि वे हाफ पैंट और टीशर्ट में ही थाने पहुंचे थे।


तेजप्रताप के थाने पहुंचते ही पुलिसकर्मी हैरान रह गए। तुरंत OD पदाधिकारी ने इसकी जानकारी थानेदार को दी, जो आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। तेजप्रताप अपने समर्थकों के साथ वहां मौजूद थे। पुलिस को उन्होंने बताया कि वे नालंदा जिले के गोन्दू विगहा पंचायत के लापता मुखिया पति विंदु यादव की तलाश में हैं। दरअसल, तेजप्रताप देर रात पटना के कदमकुआं गोलंबर के पास से गुजर रहे थे, जहां कुछ लोगों को देखकर उन्होंने गाड़ी रुकवाई और हालचाल पूछा। तब पता चला कि विंदु यादव की लोकेशन इसी क्षेत्र के किसी अपार्टमेंट में ट्रेस हुई है।


जिलके बाद तेजप्रताप ने फौरन सभी परिजनों को साथ लिया और थाने पहुंच गए। फिर उन्होंने पुलिस को साथ लेकर संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि काफी कोशिशों के बावजूद विंदु यादव का कुछ पता नहीं चला। आपको बता दें कि मुखिया पति विंदु यादव बीते शुक्रवार से लापता हैं। उनकी पत्नी और पंचायत की मुखिया बेबी देवी ने इस संबंध में नालंदा के चिकसौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें