ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: इस रक्षाबंधन पर तेज प्रताप यादव ने किससे बंधवाई राखी? लालू फैमिली से हो चुके हैं बेदखल

Bihar Politics: राजद नेता तेज प्रताप यादव ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी मौसेरी बहन डॉ. पिंकी कुमारी से राखी बंधवाई। दिल्ली में रह रही सगी बहनों ने उन्हें पोस्ट से राखियां भेजीं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और भावुक संदेश साझा किए।

Bihar Politics
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार से अलग रह रहे तेज प्रताप यादव ने इस बार रक्षाबंधन का पर्व सादगी से मनाया। उन्होंने अपनी मौसेरी बहन डॉ. पिंकी कुमारी से राखी बंधवाई। इस मौके की तस्वीरें उन्होंने शनिवार को अपने एक्स पर साझा की है।


तेज प्रताप ने पोस्ट में लिखा कि “आज रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मेरी मौसेरी बहन डॉक्टर पिंकी दीदी ने मुझे राखी बांधी। मेरी ओर से मेरी बहन पिंकी कुमारी को धन्यवाद एवं आभार।” तेज प्रताप की सात सगी बहनें हैं, जिनमें मीसा भारती, रोहिणी आचार्या, हेमा, रागिनी, चंदा और अनुष्का शामिल हैं। हर साल वे अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाते रहे हैं, लेकिन इस बार कुछ बहनों ने उन्हें राखी पोस्ट के जरिए भेजी।


एक अन्य पोस्ट में तेज प्रताप ने वीडियो कॉल के ज़रिए हेमा दीदी, रागिनी दीदी, चंदा दीदी और अनुष्का दीदी से बात की और उनके भेजे हुए राखियों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा “आज रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर हेमा दीदी, रागिनी दीदी, चंदा दीदी और अनुष्का दीदी ने मुझे राखियां भेजी हैं। इसके लिए मेरी सभी दीदी को धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूं। साथ ही आप समस्त देशवासियों को भी राखी के इस पावन पर्व की ढेरों शुभकामनाएं।”


इस बीच तेज प्रताप के छोटे भाई और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रक्षाबंधन के अवसर पर दिल्ली में हैं। वे दो दिन पहले इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पहुंचे थे और तभी से दिल्ली में ही रुके हुए हैं। मीसा भारती, हेमा और कुछ अन्य बहनें भी दिल्ली-एनसीआर में ही निवास करती हैं।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें