ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Politics: आरजेडी में घमासान के बीच तेज प्रताप ने केंद्र और बिहार सरकार से मांगी मदद, लालू-राबड़ी का नाम लेकर जताई बड़ी आशंका

Bihar Politics: बिहार चुनाव में आरजेडी की हार के बाद लालू परिवार में छिड़े विवाद के बीच तेज प्रताप यादव बहन रोहिणी आचार्या के समर्थन में खुलकर सामने आए। उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार से लालू-राबड़ी के मानसिक उत्पीड़न की जांच की मांग की।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार चुनाव में आरजेडी की करारी हार के बाद लालू परिवार में छिड़े विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इसी बीच पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अपनी बहन रोहिणी आचार्या के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार और बिहार सरकार से आग्रह किया है कि अगर उनके माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के साथ किसी तरह का मानसिक उत्पीड़न हो रहा है, तो इसकी जांच कराई जाए।


मंगलवार को तेज प्रताप ने रोहिणी आचार्या का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि पारिवारिक संकट के लिए “जयचंद” जिम्मेदार हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार सरकार से यह अपील भी की कि वे मामले की स्वतंत्र जांच कराएं।


बता दें कि चुनावी हार के बाद लालू परिवार में कलह खुलकर सामने आ गई थी। रोहिणी आचार्या ने आरोप लगाया था कि राबड़ी आवास में उनके साथ बदसलूकी की गई। उन्होंने राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने की बात कही थी। हालांकि बाद में वह स्पष्ट कर चुकी हैं कि उन्होंने केवल अपने भाई तेजस्वी यादव से दूरी बनाई है, जबकि लालू-राबड़ी और बाकी बहनें उनके साथ हैं।


राबड़ी आवास में कथित बदसलूकी के मामले पर भड़के तेज प्रताप यादव ने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव और रमीज खान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वह सभी “जयचंदों को जमीन में दफन कर देंगे।” सोशल मीडिया पर रोहिणी ने भी इन दोनों का नाम लिया था।


तेज प्रताप ने अपनी बहन रोहिणी को अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘जन शक्ति जनता दल’ का संरक्षक बनने का प्रस्ताव भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए सरकार को अपना नैतिक समर्थन देने की घोषणा कर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें