ब्रेकिंग
काम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?काम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?

लालू प्रसाद ने मुझे मारने के लिए कराई थी तांत्रिक पूजा, 3 साल पहले कराया था विंध्याचल में अनुष्ठान

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बड़ा खुलासा किया है. सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि लालू प्रसाद इतने अंधविश्वासी हैं कि उन्होंने न केवल तांत्रिक

लालू प्रसाद ने मुझे मारने के लिए कराई थी तांत्रिक पूजा, 3 साल पहले कराया था विंध्याचल में अनुष्ठान
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बड़ा खुलासा किया है. सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि लालू प्रसाद इतने अंधविश्वासी हैं कि उन्होंने न केवल तांत्रिक के कहने पर सफेद कुर्ता पहनना छोड़ा, बल्कि तांत्रिक शंकर चरण त्रिपाठी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया. उसी तांत्रिक ने विंध्याचल धाम ( मिर्जापुर) में लालू प्रसाद से तांत्रिक पूजा करायी थी. वे तीन साल पहले मुझे मारने के लिए भी तंत्रिक अनुष्ठान करा चुके हैं.

सुशील मोदी ने कहा कि 2009 में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने तारेगना पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब ग्रहण के समय बिस्कुट खा लिये, तब अंधविश्वासी लालू प्रसाद ने कहा था कि इससे अकाल पड़ेगा. इसके विपरीत बिहार में एनडीए शासन के दौरान कृषि पैदावार बढ़ी. 

जेल जाने से बचने के लिए कराया कर्मकांड

सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद को जनता पर भरोसा नहीं, इसलिए वे तंत्र-मंत्र, पशुबलि और प्रेत साधना जैसे कर्मकांड कराते रहे. इसके बावजूद वे न जेल जाने से बचे. न सत्ता बचा पाये. वे अभी 14 साल जेल में ही काट सकते हैं. चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद बिहार विधानसभा चुनाव के पहले रांची के केली बंगले में जेल मैन्युअल की धज्जी उड़ाते हुए नवमी के दिन तीन बकरों की बलि देने वाले हैं. उन्हें आभास हो चुका है कि हाशिये पर पड़े कुछ दलों से गठबंधन और बड़बोले वादे पार्टी की नैया पार नहीं लगा सकते.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें