ब्रेकिंग
बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राखबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राखबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य

सरकार गिरने के तेजस्वी के दावे पर बोले संजय जायसवाल: लोगों को झांसा देने के सिवा उनके पास रास्ता क्या बचा है

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने दो-तीन महीने में सरकार गिरने का दावा कर सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने तेजस्वी पर ह

सरकार गिरने के तेजस्वी के दावे पर बोले संजय जायसवाल: लोगों को झांसा देने के सिवा उनके पास रास्ता क्या बचा है
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने दो-तीन महीने में सरकार गिरने का दावा कर सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने तेजस्वी पर हमला बोला. संजय जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास लोगों को झांसा देने के सिवा रास्ता क्या बचा है.


गौरतलब है कि शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे में तेजस्वी ने लोगों से कहा था कि दो-तीन महीने में नीतीश सरकार गिरने वाली है. उसके बाद बीजेपी और जेडीयू नेताओं ने उन पर ताबड़तोड़ हमला बोला है. 


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव लंबे समय तक अपने क्षेत्र और बिहार से गायब रहे. कोरोना के समय कहीं गये नहीं. बाढ के समय भी बिहार से गायब रहे. काम तो कुछ किया नहीं तो लोगों को झांसा और झूठा सांत्वना दे रहे हैं. कुछ भी बोले जा रहे हैं.


संजय जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव खुद पथ निर्माण मंत्री रहे हैं लेकिन उन्हें अपने ही क्षेत्र में नाव से जाना पड़ रहा है. इससे ही लोगों को अंदाजा लगा लेना चाहिये कि बिहार मे अगर उनकी सरकार रहती को पूरे सूबे का क्या हाल होता. संजय जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव को काम से कोई मतलब नहीं है. कल भी वे सिर्फ दिखावा करने के लिए राघोपुर गये और वहां झूठा दावा कर दिया. तेजस्वी के बोलने से सरकार का कुछ नहीं होने वाला है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें