ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Sanjay Saraogi: कौन हैं संजय सरावगी? जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेवारी; बनाए गए बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

Sanjay Saraogi: बीजेपी ने संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। दरभंगा सदर से छह बार विधायक रह चुके संजय सरावगी मिथिला क्षेत्र में पार्टी का मजबूत चेहरा माने जाते हैं और पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं।

Sanjay Saraogi
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Sanjay Saraogi: बिहार बीजेपी में बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने मौजूद प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की छुट्टी कर दी है और पार्टी के पुराने नेता संजय सरावगी को बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। संजय सरावगी कई बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं और बिहार सरकार में मंत्री रहे।


दरअसल, संजय सरावगी दरभंगा और पूरे मिथिला क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का एक चर्चित और पुराना चेहरा माने जाते हैं। वह दरभंगा सदर विधानसभा सीट से लगातार छठी बार विधायक चुने गए हैं। इससे पहले वह नीतीश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।


वैश्य समुदाय से आने वाले संजय सरावगी की व्यापारी वर्ग में मजबूत पकड़ मानी जाती है। वह दरभंगा शहर के गांधी चौक इलाके के निवासी हैं। उनका जन्म 28 अगस्त 1969 को हुआ था। उनके पिता का नाम परमेश्वर सरावगी है।


संजय सरावगी ने एमकॉम और एमबीए की पढ़ाई की है। छात्र जीवन से ही उनका राजनीति से जुड़ाव रहा है। राजनीतिक करियर की शुरुआत उन्होंने भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की। वर्ष 1995 में उन्होंने औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।


वर्ष 2005 में उन्होंने पहली बार दरभंगा सदर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता। इसके बाद मार्च 2005, नवंबर 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 में भी वह इसी सीट से विधायक चुने गए। इसके अलावा वह दरभंगा नगर निगम में वार्ड पार्षद के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


संजय सरावगी की पहचान एक साफ-सुथरी छवि वाले नेता के रूप में रही है। दरभंगा शहर की जनता के बीच वह एक जाना-पहचाना नाम हैं। वर्ष 2018 में उन्हें बिहार विधानसभा की प्राकलन समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था। पिछली सरकार में वह मंत्री रह चुके हैं हालांकि नई सरकार में उन्हें मंत्री पद नहीं मिल सका था लेकिन अब बीजेपी ने उन्हें बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें