ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले?

Bihar Election 2025: जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा एनडीए की बैठक में भाग लेने दिल्ली रवाना हुए। उन्होंने कहा कि एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला जल्द सामने आएगा। साथ ही तेजस्वी यादव की नौकरी योजना पर भी निशाना साधा।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा एनडीए की अहम बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली में उनकी भाजपा नेताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है, जिसमें सीट बंटवारे के फार्मूले के साथ-साथ कई अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी।


पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय झा ने कहा कि इन लोगों को पता है कि क्या होने वाला है, रिजल्ट क्या होगा। अब नामांकन होने वाला है और हम लोग दिल्ली इसी तैयारी के तहत जा रहे हैं। नीतीश कुमार के लिए पूरी जनता खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सार्वजनिक कर दिया जाएगा और स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।


तेजस्वी यादव द्वारा प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के वादे पर तंज कसते हुए संजय झा ने कहा कि देख लीजिए क्या हालत है। जिन लोगों को नौकरी दी, उनसे जमीन ले ली गई और अब उसी पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। बिहार के युवाओं को नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा है।


जब उनसे जदयू के कुछ नेताओं के राजद में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं, चुनाव के वक्त ऐसा होता है। टिकट के लिए लोग इधर-उधर जाते हैं, लेकिन असली मुद्दा यह है कि चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जा रहा है और हम देख रहे हैं कि हमारी जीत सुनिश्चित है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें