1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated May 16, 2026, 12:45:34 PM
- फ़ोटो Google
Bihar News: बिहार में सम्राट सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है. नई सरकार का फोकस क्या है..यह स्पष्ट है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने विजन को पूरा करने के लिए सधे अंदाज में निर्णय लेना शुरू कर दिया है. कैबिनेट विस्तार, विभागों का बंटवार, फिर तीस दिनों का रिपोर्ट कार्ड देखेंगे तो साफ तौर पर दिखेगा. प्रभारी मंत्री वाली सूची को जब गौर से देखेंगे, तब वहां भी मुख्यमंत्री की सोच दिखेगी.
सम्राट चौधरी ने अपने विजन को पूरा करने के लिए किन मंत्रियों पर दांव लगाया है ? मंत्रियों की लिस्ट देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं. सम्राट चौधरी के विजन को समझना है तो तीन चेहरों पर गौर करें, जिन पर सबसे ज्यादा भरोसा किया है. ये तीन मंत्री हैं- ई. शैलेंद्र, नीतीश मिश्रा और श्रेयसी सिंह. तीनों भाजपा कोटे से हैं. इन तीनों में भी नीतीश मिश्रा और श्रेयसी सिंह की भूमिका सबसे अहम है.
बिहार में कम से कम पांच लाख करोड़ का निवेश लाना है, नये टाउनशिप का विकास करना है, साथ ही हवाई सेवा का विस्तार करना है. इसके बिना बिहार का विकास संभव नहीं है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कई बार इस नीति को स्पष्ट कर चुके हैं. यानि सम्राट चौधरी का सबसे बडा विजन बिहार में निवेश लाना है. निवेश उद्योग विभाग के जरिये आयेगा. ऐसे में सम्राट चौधरी ने अपने सबसे बड़े विजन औद्योगिकरण की जिम्मेदारी नये चेहरे श्रेयसी सिंह को सौंपे दी है.
बिहार में टाउनशिप का विकास करना है. इसके लिए मुख्यमंत्री ने तेजतर्रार, जानकार और समझदार मंत्री नीतीश मिश्रा को नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी दी है. मुख्यमंत्री ने इनके कंधों पर शहरी विकास की जिम्मा दिया है.टाउनशिप का विकास बगैर बिहार का विकास संभव नहीं. सुदूर इलाके से पटना को जोड़ने के लिए एक और विश्वासपात्र मंत्री ई.शैलेन्द्र को पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
मंत्रिमंडल विस्तार, विभागों के बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया है. प्रभारी मंत्री की लिस्ट देखेंगे तो पाएँगे, जिन शहरों पर ज्यादा फोकस है, वहां इन तीन मंत्रियों को प्रभारी मंत्री बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा को भागलपुर जैसे महत्वपूर्ण जिला का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. वर्तमान में भागलपुर जिले में कई महत्वकांक्षी योजनाएं धऱातल पर उतारने को लेकर सरकार प्रयासरत्त है.
सम्राट चौधरी ने जिन्हें पथ निर्माण विभाग का मंत्री बनाया है, उन्हें दरभंगा जैसे काफी महत्वपूर्ण जिला का प्रभारी मंत्री बनाया है. ई. शैलेन्द्र भी न सिर्फ पथ निर्माण विभाग में बल्कि दरभंगा में एम्स निर्माण, मिथिला ग्रीन सिटी को धऱातल पर उतरवा कर अपने नेता के मिशन को पूर्ण करेंगे.
