ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

वित्तीय वर्ष 2024-25 में बिहार सरकार ने किया रिकार्ड तोड़ खर्च, विकास योजनाओं की रफ्तार हुई तेज: सम्राट चौधरी

बिहार के वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकास पुरुष नीतीश कुमार ने सामाजिक न्याय के साथ विकास किया है। 20 साल पहले बिहार का बजट 23 हजार 885 करोड़ था जो बढ़कर 3 लाख 17 हजार करोड़ हो गया है।

BIHAR POLITICS
विकास की रफ्तार तेज
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: वित्तीय वर्ष 2024-25 में बिहार सरकार ने रिकार्ड तोड़ खर्च किया है। जिसके कारण विकास योजनाओं की रफ्तार तेज हो गयी है। यह कहना है बिहार के डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री सम्राट चौधरी का जिन्होंने बताया कि कुल बजट का 99.21% यानी, 2 लाख 76 हजार 522 करोड़ रुपये खर्च किया गया है। 


उपमुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार ने 31 मार्च 2025  को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2 लाख 78 हजार 725 कड़ोड़ के कुल बजट का 99.21% यानी, 2 लाख 76 हजार 522 करोड़ का रिकार्ड तोड़ खर्च किया।  इससे पहले बजट की राशि विकास योजनाओं पर खर्च करने में इतनी सफलता नहीं मिली थी। 


उन्होंने कहा कि वर्ष 2001-02 में  राजद सरकार  बजट का मात्र 23%  राशि ही खर्च कर पाती थी। सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में बेहतर वित्तीय अनुशासन और योजनाओं को लागू करने की तत्परता से फोरलेन सड़क,  स्कूल , पंचायत भवन , अस्पताल,  मेडिकल कॉलेज,  प्रशासनिक भवन , ग्रामीण सड़क, खेल परिसर और सांस्कृतिक केंद आदि का निर्माण तेज हुआ ।


उन्होंने कहा कि बजट में निर्धारित राशि का अधिकतम उपयोग करने से निर्माण क्षेत्र में रोजगार के अवसर तो बढे ही सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा भी पूरा करने में लगी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सामाजिक न्याय के साथ विकास किया, जिससे बजट का आकार  20 साल में  23,885 करोड़ से बढ़ कर 3.17 लाख करोड़ रूपये हो गया है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें