ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

सदन के बाहर भी नीतीश सरकार पर तेजस्वी का हमला, किसानों की मौत पर श्रद्धांजलि भी नहीं देती है सरकार

PATNA : बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में आज किसी मुद्दे पर चर्चा तो नहीं हो पाई, लेकिन विपक्ष ने अपने तेवर से बता दिया कि आने वाला वक्त सत्ता पक्ष के लिए सदन में आसान नहीं ह

सदन के बाहर भी नीतीश सरकार पर तेजस्वी का हमला, किसानों की मौत पर श्रद्धांजलि भी नहीं देती है सरकार
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

 PATNA : बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में आज किसी मुद्दे पर चर्चा तो नहीं हो पाई, लेकिन विपक्ष ने अपने तेवर से बता दिया कि आने वाला वक्त सत्ता पक्ष के लिए सदन में आसान नहीं होगा. सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार के ऊपर किसानों को लेकर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सदन में हम किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देना चाहते थे,लेकिन सत्तापक्ष इसके लिए तैयार नहीं हुआ.

 तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार और उनके शिक्षा मंत्री को यहां तक नहीं मालूम कि मैट्रिक परीक्षा का क्वेश्चन पेपर लीक हो रहा है और सदन में वह चुपचाप बैठे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि इतनी बड़ी तैयारी के बावजूद मैट्रिक का क्वेश्चन पेपर कैसे लीक हो गया.

तेजस्वी यादव ने एक कदम आगे बढ़ते हुए नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में अगर थोड़ी भी शर्म बची है तो वह अपनी अंतरात्मा को जगाएं और राजभवन जाकर इस्तीफा सौंप दें. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार अपनी आत्मा बंगाल की खाड़ी में भेज चुके हैं इसलिए उन्हें अब शर्म नहीं आती.

तेजस्वी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में इस बात पर चर्चा हुई थी कि किसान आंदोलन के दौरान मारे गए 260 किसानों की मौत पर सदन में प्रस्ताव रखा जाए, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया. तेजस्वी ने कहा कि सरकार की तरफ से दिया गया अभिभाषण ही राज्यपाल पढ़ते हैं और राज्यपाल की तरफ से सदन में पढ़ा गया पूरा अभिभाषण झूठ का पुलिंदा है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें