ब्रेकिंग
‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य मामले में महिला आयोग की एंट्री, पूरे घटनाक्रम पर रखी जा रही पैनी नजर

Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य विवाद पर राज्य महिला आयोग ने गंभीरता दिखाते हुए कहा कि यह उत्पीड़न से जुड़ा मामला प्रतीत होता है। आयोग अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने बताया कि मामले पर नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर रोहिणी को हर संभव सहायता दी जाएगी।

Rohini Acharya
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Rohini Acharya: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य से जुड़ा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पारिवारिक मतभेद अब राजनीतिक रंग ले चुका है, जिस पर विभिन्न दलों के नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे अनुचित करार दिया है। इसी बीच, मामला अब राज्य महिला आयोग के संज्ञान में भी आ गया है।


महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने कहा कि रोहिणी आचार्य का मुद्दा सिर्फ पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि उत्पीड़न से जुड़ा मामला भी प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि रोहिणी के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह अन्याय की बात कर रही हैं। 


उनके अनुसार, “रोहिणी कह रही हैं कि उनका मायका छूट गया है। किसी महिला के लिए मायके से दूरी बेहद दर्दनाक होती है। उनके पोस्ट और वीडियो में उनका दर्द साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन परिवार इसे समझने में असफल दिख रहा है।”


अध्यक्ष ने यह भी कहा कि ऐसे हालात में परिवार की ओर से स्पष्टीकरण आना चाहिए था, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने बताया कि यदि रोहिणी भविष्य में आयोग को आवेदन देती हैं, तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि बिहार की बेटी की आंखों में आंसू नहीं होने चाहिए। 


फिलहाल यह मामला स्वतः संज्ञान लेने की स्थिति में नहीं है, लेकिन आयोग निगरानी बनाए हुए है। अप्सरा मिश्रा ने आश्वासन दिया कि आयोग आवश्यकता होने पर रोहिणी आचार्य की हर संभव मदद करेगा और इस पूरे प्रकरण पर कड़ी नजर रख रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें