ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar Politics: ‘बिहार में 'भ्रष्टाचारी चूहे' पालने वालों की सरकार है’ रोहिणी के निशाने पर सीएम नीतीश और बीजेपी, क्यों कहा 'ठगुआ सुशासन'?

Bihar Politics: दीघा-दीदारगंज पुल के उद्घाटन के बाद उसमें दरार आने को लेकर सियासत शुरू हो गई है. लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सरकार पर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है.

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 10 अप्रैल को जेपी गंगा पथ के दीघा-दीदारगंज पुल का उद्घाटन किया था। पुल के उद्घाटन के दो दिन बाद ही उसमें दरार की खबरें सामने आई थी। जिसके बाद से पुल की गुणवक्ता पर सवाल उठ रहे हैं। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सरकार पर हमला बोला है।


दरअसल, बीते 10 अप्रैल को सीएम नीतीश कुमार ने ने पटनावासियों को बड़ी सौगात दी थी। बीते गुरुवार को उन्होंने कंगनघाट से दीदारगंज तक चौथे फेज में बने जेपी गंगा पथ का उद्घाटन किया था। तब सीएम नीतीश कुमार और नंदकिशोर यादव जिंदाबाद के नारे लगने लगे थे। दीदारगंज तक जेपी गंगा पथ के उद्घाटन के मौके पर विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, नितिन नवीन सहित कई गणमान्य मौजूद थे।


पुल के उद्घाटन से पटना सिटी के लोगों में काफी खुशी देखने को मिली थी लेकिन यह खुशी थोड़ी सी उस वक्त कम हो गई जब एक दिन बात लोगों को पता चला कि नवनिर्मित पुल के एक हिस्से में दरार आ गई है। उद्घाटन के तुरंत बाद पुल में दरार आने के बाद विपक्षी दल इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है।


रोहिणी ने एक्स पर पुल का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “संरचनाओं में दरार है, भ्रष्टाचार की खुराक पर पल रहे 'चूहों' की भरमार है क्यूँकि बिहार में 'भ्रष्टाचारी चूहे' पालने वालों की सरकार है”।


रोहिणी ने आगे लिखा, “नीतीश कुमार जी व् भाजपा का शासनकाल सत्ता संरक्षित 'बड़े - बड़े चूहों' के द्वारा संरचनाओं को कुतर देने, ध्वस्त कर देने, दरार पैदा करने के लिए ही जाना जाता है , ये कोई पहला वाकया नहीं है , पूर्व में दर्जनों ऐसे वाकये हो चुके हैं और ' भ्रष्टाचारी चूहों ' पर कार्रवाई करने , उनको पकड़ने की बजाए नीतीश कुमार जी का 'ठगुआ सुशासन' 'चूहों' की भ्रष्टाचार की खुराक में और बढ़ोत्तरी कर 'चूहों'' की आड़ में अपना पेट भी भर लेता है”।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें