ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Bihar Politics: रोहिणी ने सीएम नीतीश को बताया मानसिक विक्षिप्त, X पर वीडियो शेयर कर खूब सुनाया

Bihar Politics: लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। रोहिणी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री नीतीश क

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। रोहिणी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मानसिक विक्षिप्त बताया है। यह वीडियो सरकारी कार्यक्रम का है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अमित शाह के साथ मंच पर अन्य नेता नजर आ रहे हैं।


रोहिणी ने एक्स पर लिखा, “किसी सार्वजनिक - सरकारी कार्यक्रम में कभी किसी लाभार्थी महिला को ऐसे किसे के द्वारा पकड़ते, एक महिला को असहज करते किसी ने नहीं देखा होगा.. एक मानसिक विकृत-विक्षिप्त व्यक्ति ही ऐसा कर सकता है और सबसे बड़े अफ़सोस की बात तो ये है कि ऐसा ही एक व्यक्ति बिहार की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान है.. ये कोई पहली घटना नहीं है, पिछले ही साल ऐसे ही एक कार्यक्रम में एक महिला उद्घोषिका के साथ बिल्कुल ऐसी ही गैरवाजिब-शर्मिंदा करने वाली हरकत की थी मुख्यमंत्री जी ने”।


इससे पहले रोहिणी ने लिखा, "हमसे गलती हुआ ... अब कहीं नहीं जाएंगे ... " खुद को जलील करते हुए एक ही बात और कितनी दफा दुहराएँगे चाचा जी ..!!.. कुर्सी के मोह में जलालत सहने की तमाम हदें तो आपने बहुत पहले ही पार कर लीं और झेल लीं हैं .. अब बस करिए .. बताने की जरूरत नहीं .. बिहार के साथ - साथ पूरी दुनिया वाफिक है आपकी फितरत से और जिनके सामने आप लगातार गिड़गिड़ाए जा रहे हैं, वो भी जानते हैं आपकी गुलाटी मारने व् अपने कहे से मुकरने - पलटने की विलक्षण प्रतिभा को ..”


उन्होंने लिखा, “चाचा जी .. आप उन लोगों के सामने ही घुटने टेक चुके हैं, जिन लोगों ने आपके डीएनए में खोट बताया था , फिर भी उनके पैरों पर आप लोट गए , तो वो ( जिनके पैरों पर आप लोटने को मजबूर हैं ) भी समझ ही गए कि " आप राजनीति के वो लोटन कबूतर हैं , जिस पर तनिक भी भरोसा करना उनकी सबसे बड़ी भूल होगी और आपको बिहार का एकनाथ शिंदे बनाने के सिवा उनके पास कोई दूसरा और विकल्प नहीं" .. लाख सफाई देते रहिए .. गिड़गिड़ाते रहिए .. मगर आपकी सदबुद्धि नहीं लौटी तो आपके भविष्य की पटकथा में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, तरस आता है ये देख कर कि "आप खुद के लिए खुद ही भष्मासुर साबित हो रहे हैं "...

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें