ब्रेकिंग
फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

आरके सिन्हा ने किया ‘टीका उत्सव’ का समर्थन, बोले.. जान है तो जहान है

PATNA : भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है. पूरा देश एक साथ मिलकर कोरोना के खिलाफलड़ाई लड़ रहा है. इसी कड़ी में देश में टीकाकरण अभियान चल रहा है. देश में टीकाकरण अभि

आरके सिन्हा ने किया ‘टीका उत्सव’ का समर्थन, बोले.. जान है तो जहान है
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है. पूरा देश एक साथ मिलकर कोरोना के खिलाफलड़ाई लड़ रहा है. इसी कड़ी में देश में टीकाकरण अभियान चल रहा है. देश में टीकाकरण अभियान को गति तेज करने के लिए पीएम मोदी ने टीका उत्सव शुरू करने का आगाज किया है. देशभर में टीका उत्सव शुरू हो चुका है जो 14 अप्रैल तक चलेगा. इस उत्सव का मकसद देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करना है. वहीँ भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्य सभा सांसद आरके सिन्हा ने भी टीका उत्सव का समर्थन किया है. 


आरके सिन्हा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह विशेषता है कि वे बड़ी-बड़ी चुनौतियों को भी अवसर में बदल देते हैं. कोरोना से जो लड़ाई भारत ने लड़ी है उसमें भारत ने विश्व के सारे देशों को पीछे छोड़ दिया है. आबादी के प्रतिशत के हिसाब से सबसे कम मौतें भारत में ही हुई है और आज दो-दो स्वदेशी टीका के साथ साढ़े दस करोड़ से ज्यादा लोगों को एक महीने के अन्दर वैक्सीन लगवाने का काम भी भारत ने ही किया है. 


उन्होंने कहा कि अब टीकाकरण को “उत्सव सप्ताह” के रूप में मनाने की प्रधानमंत्री की जो अपील है, उसका पूरे देश में स्वागत होना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण होना चाहिए. अब यह बात अलग है कि विरोधी दल कुछ न कुछ इसमें मीनमेख निकालते ही रहते हैं. उनका काम ही है मीनमेख निकालना. लेकिन, उससे जनता को चिंता नहीं करनी चाहिए. जनता को तो अपनी जान को देखना चाहिए. यदि उनकी जान सुरक्षित है तभी कोई भी राजनीति है. जान ही नहीं है तो जहान कहां है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें