ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के साथ फोटो ट्वीट करते बोलीं रोहिणीं, कहा- मानवता को मानने वाले हम उस पापा की बिटिया हैं...

DESK: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट किया है। जिसमें पिता लालू प्रसाद यादव के साथ रोहिणी आचार्या ने अपना एक फोटो पोस्ट किया। इस दौरान रोहिणी

आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के साथ फोटो ट्वीट करते बोलीं रोहिणीं, कहा- मानवता को मानने वाले हम उस पापा की बिटिया हैं...
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट किया है। जिसमें पिता लालू प्रसाद यादव के साथ रोहिणी आचार्या ने अपना एक फोटो पोस्ट किया। इस दौरान रोहिणी ने इशारों-इशारों में विरोधियों पर तंज भी कसा। रोहिणी आचार्या ने ट्विटर पर लिखा कि 'हम उस पापा की बिटिया हैं.. मानवता का पाठ पढ़ाया जिसने.. आदर्शों पर चलकर चलना.. हमें सिखलाया जिसने.. हिंदुस्तानी है हम.. हिंदुस्तानी ही बनकर हम रहने वाले!!

आरजेडी परिवार में सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने वाली लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने अपने पापा के साथ फोटो पोस्ट किया है। इस तस्वीर में लालू यादव कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं और उनके पास उनकी बिटिया रोहिणी आचार्या नजर आ रही हैं।

पिता लालू प्रसाद के फोटो को शेयर करते हुए रोहिणी ने ट्विटर पर  लिखा कि..."कौन सा धर्म अपनाएं हम...मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे चर्च जाकर...क्या हिंदुस्तानी नहीं कहलाए हम... एक ही धर्म की कट्टरता में, क्या भूल जाए मानवता को हम... सुन लो धर्म के ठेकेदारों, हमें धर्म का ना पाठ पढ़ाना...मानवता को हम मानने वाले...हम उस पापा की बिटिया हैं, हम उस पापा की बिटिया हैं, मानवता का पाठ पढ़ाया जिसने...आदर्शों पर चलना हमें सिखलाया जिसने...अंत में रोहिणी ने लिखा कि हिंदुस्तानी हैं हम...हिंदुस्तानी ही बनकर हम रहने वाले


 गौरतलब है कि लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या लगातार विपक्षियों पर हमलावर हैं। लालू-राबड़ी से लेकर तेजस्वी-तेजप्रताप पर हुई राजनीतिक बयानबाजी का जवाब वे खुद देती हैं। हालांकि यह ट्वीट किसके लिए किया गया है ये रोहिणी ने साफ नहीं किया है। लेकिन मो. शहाबुद्दीन की मौत के बाद लगातार लालू परिवार पर हमले किए जा रहे हैं।





इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें