ब्रेकिंग
सीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिल

नाबालिग दलित लड़की से रेप के आरोपी MLA पर रघुवंश प्रसाद सिंह का बेशर्म बयान, कहा-इंद्र पर भी लगा था आरोप, देखिये वीडियो

PATNA: 12 साल की एक नाबालिग और दलित लड़की को अगवा कर रेप के आरोपी विधायक अरूण यादव को बचाने के लिए राजद के नेताओं ने बेशर्मी की पराकाष्ठा पार कर दी है. केंद्रीय मंत्री जैसे पद पर र

नाबालिग दलित लड़की से रेप के आरोपी MLA पर रघुवंश प्रसाद सिंह का बेशर्म बयान, कहा-इंद्र पर भी लगा था आरोप, देखिये वीडियो
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: 12 साल की एक नाबालिग और दलित लड़की को अगवा कर रेप के आरोपी विधायक अरूण यादव को बचाने के लिए राजद के नेताओं ने बेशर्मी की पराकाष्ठा पार कर दी है. केंद्रीय मंत्री जैसे पद पर रह चुके राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि देवराज इंद्र पर भी अहिल्या के घर में घुसने का आरोप लग चुका है. अरूण यादव पर आरोप लगा तो कौन सी बड़ी बात हो गयी. https://youtu.be/jnaigNMhlSQ रघुवंश सिंह ने हद पार कर दी दरअसल राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  रघुवंश प्रसाद सिंह आज बिहार के लॉ एंड आर्डर पर प्रेस कांफ्रेंस करने बैठे थे. पत्रकारों ने पूछा कि अरूण यादव के बारे में पार्टी का क्या स्टैंड है. रघुवंश बाबू पहले बोलने से मना करते रहे. उन्होंने कहा कि ये उनका विषय नहीं है. पत्रकारों ने जब कई दफे ये सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अरूण यादव नहीं स्वामी चिन्मयानंद को देखना चाहिये. इसके बाद भी जब सवाल जारी रहे तो रघुवंश बाबू ने इंद्र से अरूण यादव की तुलना कर दी. रघुवंश बाबू ने कहा कि इंद्र पर भी अहिल्या के घर में घुसने का आरोप लग चुका है. अरूण यादव पर आरोप लगा तो कौन सी बड़ी बात है. उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और वे कुछ नहीं बोलेंगे. 46 साल से राजनीति कर रहे रघुवंश सिंह क्या बोल गये रघुवंश प्रसाद सिंह 46 साल से राजनीति में हैं. उनकी गिनती अलग किस्म के राजनेताओं में होती रही है. लेकिन जानने वाले हैरान हैं कि 73 साल की उम्र में उन्हें जघन्य मामले के आरोपी अरूण यादव के बचाव में क्या बोलना पड़ रहा है. जानिये कि राजद के विधायक अरूण यादव पर आरोप क्या है. दलित तबके से आने वाली 12 साल की एक मासूम लड़की को अगवा कर लिया जाता है. फिर उसके साथ रेप किया जाता है. लड़की चीख-चीख कर बोल रही है कि अरूण यादव ने उसके साथ रेप किया. अरूण यादव को फांसी की सजा होनी चाहिये. लेकिन पूरा राजद अरूण यादव को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है. अब रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे नेता भी अरूण यादव के बचाव में सारी हदों को पार कर रहे हैं.    

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें