ब्रेकिंग
इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Bihar politics: बहुमत है, पर नैतिकता नहीं', बीजेपी पर बरसे मनोज झा, वक्फ कानून की वापसी की उठाई मांग!

Bihar politics:बीजेपी पर बरसते हुए राजद के राज्य सभा सांसद मनोज झा ने कहा कि “शमशान में विवाह गीत गा सकती है बीजेपी”उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास बहुमत तो है लेकिन नैतिकता नहीं। झा ने वक्फ कानून (Waqf Law) को लेकर केंद्र सरकार को चेतावनी दी है |

मनोज झा, Manoj Jha, वक्फ कानून, Waqf Law, किसान कानून, Farm Laws, बीजेपी, BJP, राजद, RJD, बिहार राजनीति, Bihar Politics, किशनगंज, Kishanganj, नरेंद्र मोदी, Narendra Modi, दिलीप जायसवाल, Dilip Jaiswal,
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar politics: राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने किशनगंज सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला।


 उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास धन और संसाधनों की कोई कमी नहीं है, “वे शमशान में विवाह गीत गा सकते हैं और कब्रिस्तान में भी।” मनोज झा ने कहा कि देश चलाने के लिए नैतिक समर्थन जरूरी होता है, केवल बहुमत से सरकार चल सकती है, देश नहीं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसके पास नैतिकता का अभाव है।


वक्फ कानून वापसी की मांग

मनोज झा ने केंद्र सरकार से वक्फ कानून को वापस लेने की मांग की। उन्होंने किसान आंदोलन की याद दिलाते हुए कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरु नानक जयंती के दिन तीनों किसान कानूनों को वापस लेना पड़ा था, उसी तरह वक्फ कानून भी वापस लेना पड़ेगा। साथ में कहा कि किसी भी मजहब के वजूद से छेड़छाड़ को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।


बिहार बीजेपी अध्यक्ष पर निशाना

बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल पर भी मनोज झा ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि भले ही वे कानून बनाने वालों में शामिल नहीं थे, लेकिन कानून बनने के बाद गाने वालों में जरूर थे। झा ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भी जायसवाल की कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, जो कि चिंताजनक है।


मनोज झा के इन बयानों से स्पष्ट है कि वक्फ कानून को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और विपक्षी दल केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। उन्होंने भाजपा की नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए 'नैतिकता बनाम बहुमत' की नई बहस को जन्म दिया है।

इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें