Bihar Politics: पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के लेकर आरजेडी भड़क गई है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पीएम के दौरे को लेकर उनपर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये लोगों की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई है। इसपर राजनीतिक रोटी नहीं सेंकी जानी चाहिए।
मृत्युंजय तिवारी ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कहा कि पूरा देश पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गमगीन है साथ ही देश के लोगों में गुस्सा भी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को राजनीति करने का और मौका मिल जाएगा लेकिन देश अभी यह जानना चाहता है कि आखिर पहलगाम में चूक कहां हुई जिसके कारण इतने लोगों की मौत हो गई। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पीएम इस बात का जबाव दें कि कहां सुरक्षा में चूक हुई।
उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव है इसलिए पीएम को अभी बिहार की चिंता सता रही है। आज पीएम कोई राजनीतिक भाषण ना करें। आरजेडी प्रवक्ता मुत्युंजय तिवारी ने कहा कि देश चाहता है आतंकवाद मिटाना और इसके लिए सरकार के फैसले के साथ विपक्ष खड़ा है।उन्होंने कहा कि सरकार भावनात्मनक रूप से राजनीतिक रोटी ना सेंके। आतंक के खिलाफ बड़ी लड़ाई होनी चाहिए, आतंकवाद खत्म होना चाहिए





