ब्रेकिंग
‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

Bihar Politics: ‘भारत में ऐसे लोगों की जरूरत नहीं, इन्हें इस्लामिक देश भेजो’, मदनी और रेवंत रेड्डी के विवादित बयान पर भड़के गिरिराज सिंह

Bihar Politics: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के हिंदू धर्म पर विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ा पलटवार किया, साथ ही मौलाना मदनी के जिहाद बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा हिंदू धर्म और देवी-देवताओं को लेकर किए गए विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ा पलटवार किया है। साथ ही उन्होंने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के जिहाद वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है।


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिंदुओं के खिलाफ एक अभियान चला रखा है और जो भी ऐसी भाषा में बात करता है, वह न तो भारत के संविधान में भरोसा रखता है और न ही भारत की संस्कृति से उसका कोई संबंध है। 


उन्होंने कहा कि ऐसे भाषा में बात करने वालों की भावनाएं मुगल आक्रांताओं से जुड़ी रही होंगी। वही व्यक्ति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर सकता है। रेवंत रेड्डी को कांग्रेस पार्टी को मुस्लिम लीग घोषित कर देना चाहिए।


गिरिराज सिंह ने मौलाना महमूद मदनी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें किसी इस्लामिक देश में अच्छे वक्ता के तौर पर भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में ऐसे लोगों की कोई जरूरत नहीं है। ये लोग देश में विभेद पैदा करते हैं, हिंदुओं को गाली देते हैं, उनका अपमान करते हैं और भारत में जिहाद के लिए कोई जगह नहीं है। जो भी जिहाद की बात करता है, उसे कानून के शिकंजे में डालना चाहिए।


बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में विवादित बयान दिया था। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे राजनीतिक बहस शुरू हो गई। 


रेवंत रेड्डी ने कहा था कि हिंदू धर्म में कितने देवता हैं? तीन करोड़? अविवाहितों के लिए हनुमान, दो बार शादी करने वालों के लिए एक और देवता, शराब पीने वालों के लिए एक और, येल्लम्मा, पोचम्मा, मैसम्मा... चिकन की मांग करने वालों और दाल-चावल खाने वालों के लिए भी देवता।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें