ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Politics: बख्तियारपुर का नाम नीतीश नगर करने की मांग, सियासत में औरंगजेब की एंट्री के बाद बीजेपी की बड़ी डिमांड

Bihar Politics: बिहार की सियासत में औरंगजेब की एंट्री के बाद एक बार फिर से मुगल शासकों के नाम वाले शहरों और जिलों का नाम बदलने की मांग उठने लगी है. बीजेपी ने बख्यितारपुर का नाम बदलकर नीतीश नगर करने की मांग की है.

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार की सियासत में औरंगजेब की एंट्री हो गई है। औरंगजेब को लेकर सत्ताधारी गठबंधन के विधायक ही आपस में भिड़ गए हैं। इसी बीच बीजेपी ने बड़ी मांग कर दी है। बीजेपी के फायर ब्रांड विधायक ने बख्तियारपुर शहर का नाम बदल कर नीतीश नगर करने की मांग कर दी है।


दरअसल, बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान इस बार औरंगजेब का मामला काफी सुर्खियों में बना हुआ है। जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने महाराष्ट्र विधानसभा में अबू आजमी के द्वारा औरंगजेब को महान शासक बताने वाले बयान का समर्थन किया है। जेडीयू एमएलसी द्वारा औरंगजेब का समर्थन करने पर जहां बीजेपी ने आपत्ति जताई है तो वहीं जेडीयू ने भी एमएलसी के इस बयान पर नाराजगी जताई है।


इस बीच बीजेपी ने बड़ी मांग कर दी है। बीजेपी विधायक हरिभूषण सिंह बचौल ने कहा कि बख्तियारपुर का नाम बदल कर नीतीश नगर करने किया जाए। औरंगजेब एक क्रूर शासक था जिसने लाखों हिंदूओं की हत्या की और हजारों महिलाओं के साथ रेप किया। सैकड़ों मंदिरों को तोड़वा दिया। ऐसे क्रूर शासक के साथ जो भी व्यवहार किया जाए वह कम है।


उन्होंने कहा कि इसी तरह का शासक था बख्तियार खिलजी, जिसने नालंदा विश्वविद्यालय को जलाने का काम किया था। उसी के नाम पर बख्तियारपुर का नाम पड़ा था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उसी इलाके के रहने वाले हैं। उन्होंने बिहार का नवनिर्माण करने का काम किया। इसलिए बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीश नगर रखा जाए। इसके साथ ही औरंगाबाद का नाम बदला जाए। मुगल शासकों के नाम पर जो भी नगर है उसका नाम बदला जाना चाहिए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें