ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

JDU में आरसीपी सिंह की एंट्री पर संकट: ललन सिंह का दो टूक जवाब, बोले- 72 से 42 पर पहुंचाने वालों के लिए जगह नहीं

Bihar Politics: आरसीपी सिंह की जेडीयू में वापसी पर संकट के बादल छा गए हैं. आरसीपी की वापसी की चर्चा के बीच ललन सिंह ने कह दिया है कि पार्टी को 72 से 42 पर पहुंचाने वालों के लिए जेडीयू में कोई जगह नहीं है.

Bihar Politics
JDU में आरसीपी की एंट्री बैन!
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार की सिसायत में पिछले कुछ समय में आरसीपी सिंह की जेडीयू में वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं। पिछले दिनों आरसीपी सिंह ने यूटर्न लेते हुए कहा था कि वह जेडीयू से अलग ही कहां हुए थे। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार की बड़ाई में कसीदे गढ़े थे लेकिन अब उनकी जेडीयू में एंट्री पर संकट के बादल छा गए हैं।


दरअसल, RCP सिंह की जेडीयू में वापसी की खबरों को लेकर सांसद और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। ललन सिंह ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि पार्टी को गर्त में पहुंचाने वाले लोगों के लिए जेडीयू में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा है कि आरसीपी सिंह जैसे नेताओं की जरूरत जेडीयू को नहीं है।


जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि, कौन आरसीपी सिंह, इन लोगों के लिए जेडीयू में कहीं स्थान नहीं है। जेडीयू के 72 से 42 पर पहुंचा दिए थे। इस पार्टी के जो समर्पित कार्यकर्ता हैं और बिहार की जनता ने फिर से नीतीश कुमार को 42 से 85 पर पहुंचा दिया। ऐसे में 72 से 42 पर पहुंचाने वाले लोग यहां आकर क्या ही करेंगे।


बता दें कि एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में आरसीपी सिंह ने पहले अपने पुराने राजनीतिक रिश्तों पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि, “आपको कहां से लगता है कि हम लोग दो हैं। हम उनके साथ 25 वर्षों से रहे हैं। जितना हम उनको जानते हैं और जितना वह मुझे जानते हैं, उतना कोई दूसरा जानता है क्या?”

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें