ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

राम मंदिर को लेकर आज बीजेपी की बड़ी बैठक, शाह और नड्डा समेत ये नेता रहेंगे मौजूद

DELHI: अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए भगवान की मूर्ति का चयन कर लिय

राम मंदिर को लेकर आज बीजेपी की बड़ी बैठक, शाह और नड्डा समेत ये नेता रहेंगे मौजूद
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए भगवान की मूर्ति का चयन कर लिया गया है। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान हैं। ऐसे में इसको लेकर बीजेपी ने आज बड़ी बैठक बुलाई है।


राम मंदिर को लेकर होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा हर राज्य से पार्टी के दो-दो पदाधिकारी भी शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव के एजेंडे को लेकर भी चर्चा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के जरिए रणनीति बनाई है।


राम मंदिर आंदोलन और मंदिर निर्माण में बीजेपी की भूमिका बताने के लिए पुस्तिका तैयार करने की योजना बनाई है। लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी नए वोटर्स से जुड़ने के लिए बूथ स्तर पर कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। चुनाव अभियान के दौरान, बीजेपी लोगों को बताएगी कि कैसे मंदिर निर्माण में विपक्षी दलों ने रोड़ा डालने की कोशिश की है। बीजेपी आरएसएस और वीएचपी द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रम में शामिल हो सकती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें