ब्रेकिंग
कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुककटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर पीएम मोदी को स्कूली छात्राओं से बंधवाई राखी, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर स्कूली छात्राओं और ब्रह्मकुमारी साध्वियों से राखी बंधवाई। पीएम ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और इस भावुक क्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।

Raksha Bandhan 2025
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का पर्व आज शनिवार को पूरे देश में पारंपरिक उत्साह और भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की कई प्रमुख हस्तियों ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।


प्रधानमंत्री मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर स्कूली छात्राओं और ब्रह्मकुमारी संस्था से आई साध्वियों से राखी बंधवाई। बड़ी संख्या में पहुंचीं छात्राओं ने प्रधानमंत्री को राखी बांधी और इस दौरान उनसे बातचीत व हंसी-मजाक भी हुआ।


इस खास पल को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो के माध्यम से साझा किया। वीडियो में बच्चे और छात्राएं प्रधानमंत्री को राखी बांधते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने X पर देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, "सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं।"


इस मौके पर प्रधानमंत्री ने न केवल बच्चों और छात्राओं से राखी बंधवाई, बल्कि ब्रह्मकुमारी से आईं बहनों से भी राखी स्वीकार की, जिससे यह आयोजन और भी आध्यात्मिक और भावनात्मक हो गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें