ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

राज्यसभा चुनाव में NDA का दबदबा, बिहार, हरियाणा और ओडिशा में 11 में से 9 सीटों पर जीत; जानिए.. 10 राज्यों के नतीजे

बिहार, ओडिशा और हरियाणा में राज्यसभा की 11 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 सीटों पर जीत दर्ज की। बिहार में एनडीए ने सभी पांच सीटों पर क्लीन स्वीप किया, जबकि हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस को एक-एक सीट मिली।

Rajya Sabha Chunav
राज्यसभा चुनाव 2026
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Rajya Sabha Chunav: बिहार, हरियाणा और ओडिशा में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बीच सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 सीटों पर जीत हासिल की। बिहार में हाईप्रोफाइल राजनीतिक घटनाक्रम के बाद एनडीए ने सभी पांच सीटों पर क्लीन स्वीप किया। वहीं ओडिशा में बीजेपी ने तीन सीटें जीतीं, जबकि एक सीट बीजद के खाते में गई। हरियाणा में एक-एक सीट बीजेपी और कांग्रेस को मिली।


बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी दोबारा राज्यसभा सांसद चुने गए। बीजेपी के शिवेश कुमार पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं।


राज्यसभा की कुल 37 सीटों में से बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर ही चुनाव हुआ, जबकि अन्य सीटों के सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। सोमवार देर रात घोषित नतीजों के अनुसार एनडीए ने आठ सीटें जीतीं, जिनमें एक उसके समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार की भी जीत शामिल है, जबकि बीजद को एक सीट मिली।


ओडिशा में चार सीटों के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में थे। यहां क्रॉस वोटिंग के बीच बीजेपी ने तीन सीटें जीत लीं। कम से कम पांच विधायकों जिनमें तीन कांग्रेस और दो बीजद के थे, उन्होंने बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के पक्ष में मतदान किया। चुने गए उम्मीदवारों में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, मौजूदा सांसद सुजीत कुमार, बीजद के संतृप्त मिश्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप राय शामिल हैं।


हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर मतदान के बाद मतगणना में देरी हुई, क्योंकि बीजेपी और कांग्रेस ने मतदान की गोपनीयता के उल्लंघन के आरोप लगाए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि वैध मतों को अवैध घोषित करने की कोशिश की जा रही है।


नाटकीय घटनाक्रम के बाद आए नतीजों में बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध ने जीत दर्ज की। कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध ने बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को मात्र तीन मतों के अंतर से हराया।


अन्य राज्यों में भी कई उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। महाराष्ट्र में सात उम्मीदवार—छह महायुति गठबंधन से और एक महा विकास आघाडी से—निर्विरोध निर्वाचित हुए। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के चार और बीजेपी के राहुल सिन्हा निर्विरोध चुने गए। तेलंगाना में कांग्रेस के अभिषेक सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी निर्विरोध निर्वाचित हुए। तमिलनाडु में एआईएडीएमके, पीएमके, डीएमके और कांग्रेस के छह उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। वहीं हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी कांग्रेस उम्मीदवार अनुराग शर्मा भी राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें