ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राजेश कुमार ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल ने दी बधाई

इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद कुटुंबा विधायक राजेश कुमार दिल्ली गये और वहां जाकर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और वेणुगोपाल से मिले।

BIHAR POLITICS
राहुल गांधी से मुलाकात
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: 18 मार्च दिन मंगलवार को कांग्रेस आलाकमान ने विधानसभा चुनाव से पहले भूमिहार समाज से आने वाले अखिलेश सिंह को बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया। उनकी जगह दलित समाज से आने वाले राजेश कुमार को नियुक्त किया। राजेश कुमार बिहार के कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं। कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद राजेश कुमार अगले दिन 19 मार्च को दिल्ली चले गये। 


जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता विपक्ष राहुल गांधी और संगठन के महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर तीनों नेताओं ने विधायक राजेश कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दी। बता दें कि बिहार कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के पिता बालेश्वर राम सासंद थे। राजेश कुमार खुद कुटुंबा के विधायक हैं।


अब तक लगातार दो बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच चुके हैं। पहली बार 2015 और 2020 में हुए विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने। जबकि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह को पार्टी के आलाकमान ने 2022 में प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ अखिलेश राज्यसभा के सदस्य भी हैं। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी को बदलने की चर्चा पिछले कई दिनों से हो रही थी। जिस पर मुहर अब लगी है। 


पहले बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश को बदल दिया गया उनकी जगह राहुल गांधी के खास माने जाने वाले नेता कृष्णा अल्लावारू को कमान सौंपी गयी। जिसके बाद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद को भी पद से हटा दिया गया। उनकी जगह विधायक राजेश कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद कुटुंबा विधायक राजेश कुमार दिल्ली गये और वहां जाकर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और वेणुगोपाल से मिले।  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें