ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Rajasthan CM Death Threat: राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने जेल से किया फोन

Rajasthan CM Death Threat: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर में फोन कर सीएम को जान से मारने की धमकी दी गई है।

Rajasthan CM Death Threat
राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Rajasthan CM Death Threat: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दूसरी बार जेल से जान से मारने की धमकी मिली है। शुक्रवार देर रात जयपुर कंट्रोल रूम में फोन आने के बाद से ही पुलिस अलर्ट पर है। जब इस नंबर की लोकेशन ट्रेस की गई तो वो दौसा के श्यालावास में स्थित विशिष्ट जेल की निकली। इसकी जानकारी तुरंत दौसा पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद 4 थानों के पुलिस के साथ-साथ अधिकारी जेल में पहुंच गए। 


करीब 100 से अधिक जवानों ने देर रात वहां तलाशी अभियान चलाया और धमकी देने वाले को पकड़ लिया। जिस कैदी ने मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी है, वह पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद है। इस कैदी का नाम रिंकू रडवा है, जो 2022 में दौसा सेंट्रल जेल में आया था। पॉक्सो एक्ट बच्चों को यौन शोषण से बचाने के लिए बनाया गया है। छोटे बच्चों के साथ यौन शोषण करने वाले दोषियों को इसी कानून के तहत कठोर सजा दी जाती है। 


यह पहला मौका नहीं है, जब राजस्थान के सीएम को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले भी भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। खास बात यह है कि इससे पहले भी धमकी फोन पर ही दी गई थी और धमकी देने वाला व्यक्ति दौसा जेल में ही बंद था। उस समय भी सर्च ऑपरेशन के दौरान जेल के अंदर मोबाइल फोन मिला था। अब जेल से ही सीएम को दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिलने पर जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें