ब्रेकिंग
नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्ट

Rahul Gandhi: BPSC अभ्यर्थियों से मिलने के बाद राबड़ी आवास पहुंचे राहुल गांधी, लालू यादव से खाने की मेज पर हुई मुलाकात

Rahul Gandhi: एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे राहुल गांधी दिल्ली लौटने से पहले आरजेडी चीफ लालू प्रसाद से मिलने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे हैं। तय समय पर राहुल राबड़ी आवास पहुंचे

Bihar Politics
लालू से मिलने पहुंचे राहुल गांधी
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Rahul Gandhi: एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे राहुल गांधी दिल्ली लौटने से पहले आरजेडी चीफ लालू प्रसाद से मिलने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे हैं। तय समय पर राहुल राबड़ी आवास पहुंचे, जहां खाने की मेज पर लालू प्रसाद से उनकी मुलाकात हुई है। 


इस मौके पर तेजस्वी यादव के साथ साथ पूरी लालू फैमिली मौजूद रहे। राहुल गांधी के राबड़ी आवास पहुंचने पर लालू प्रसाद ने सबसे पहले उन्हें अपना घर दिखाया।  इस दौरान लालू राहुल गांधी को अपने गौशाला में भी ले गए और उन्हें अपनी गायों को दिखाया।


इस बीच तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वह बयान मोबाइल पर सुनाया जिसमें नीतीश कुमार ने कहा था कि पहले लड़कियां कहां कपड़ा पहनती थीं। इसके बाद राहुल गांधी खाने की मेज पर पहुंचे और लालू प्रसाद के साथ खाना खाया। लालू प्रसाद ने राहुल गांधी को भोजन पर आमंत्रित किया था। खाना खाने के बाद राहुल वहां से रवाना हो गए।


इससे पहले राहुल गर्दनीबाद धरनास्थल पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने बीपीएससी अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उनसे परीक्षा से जुड़ी जानकारी ली थी। राहुल गांधी ने बीपीएससी अभ्यर्थियों से मुलाकात की थी और उनसे बातचीत कर उनकी प्रमुख मांगों को जानने की कोशिश की थी।  इससे पहले वह पार्टी दफ्तर सदाकत आश्रम पहुंचे थे। पार्टी दफ्तर पहुंचने से पहले बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भी वह शामिल हुए थे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें