ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Politics: ‘अगली बार राहुल गांधी होंगे देश के प्रधानमंत्री’, नवादा में तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

Bihar Politics: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने नवादा में राहुल गांधी को अगला प्रधानमंत्री बनाने का ऐलान किया। उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में हेरफेर के आरोप लगाए। राहुल गांधी ने भी लोकतंत्र बचाने का संकल्प दोहराया।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में महागठबंधन की ओर से निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ा ऐलान किया। तेजस्वी ने कहा है कि अगली बार जब भी लोकसभा चुनाव होगा, हम राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।


यह घोषणा उन्होंने मंगलवार को नवादा में हुई जनसभा के दौरान की, जहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों ने मंच साझा किया और भाजपा व चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर गरीबों के वोट का अधिकार छीनने का काम कर रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत कई असली वोटरों के नाम काट दिए गए हैं, यहां तक कि लोकसभा चुनाव में मतदान करने वाले लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। तेजस्वी ने कहा कि ये लोग सोचते हैं बिहारियों को चूना लगा देंगे, लेकिन याद रखें एक बिहारी, सब पर भारी। जनता इस बार पाई-पाई का हिसाब लेगी।


तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब बिहार की बागडोर नीतीश कुमार के हाथों में सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि बीस साल से जो सरकार चल रही है, उसे अब उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। नीतीश सरकार हमारी योजनाओं को चुराकर खुद का बता रही है।


उन्होंने दावा किया कि वे बिहार को तेज़ी से आगे बढ़ाएंगे और सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे। वहीं सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिहार में एक नई तरह से वोटों की चोरी की जा रही है। भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश रची है। राहुल ने भरोसा जताया कि वे इस साजिश को रोक कर रहेंगे और जनता के अधिकारों की रक्षा करेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें