ब्रेकिंग
पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल

राबड़ी आवास के बाहर पुलिस फोर्स देख भड़के RJD विधायक, बोले- सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के गोपालगंज कूच के एलान के बाद राब़ड़ी आवास पर तैनात पुलिस को देख कर आरजेडी विधायक भड़क गये। उन्होनें सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निक

राबड़ी आवास के बाहर पुलिस फोर्स देख भड़के RJD विधायक, बोले- सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के गोपालगंज कूच के एलान के बाद राब़ड़ी आवास पर तैनात पुलिस को देख कर आरजेडी विधायक भड़क गये। उन्होनें सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। विधायक ने कहा कि हमलोगों ने अनुमति की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है। गोपालगंज की ओर तो कूच करेंगे ही। 


राबड़ी आवास पर आरजेडी विधायकों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच वहां पहुंचे आरजेडी विधायक शिवचंद्र राम आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात देख भड़क उठे। उन्होनें कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। गोपालगंज में हजारों मोटरसाइकिल से वहां के जनप्रतिनिधि घूम रहे हैं उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। 


शिवचंद्र राम ने कहा कि लॉकडाउन में हम सरकार को मदद करते हुए घरों में बंद लेकिन सड़क पर अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होनें कहा कि गोपालगंज के मामले में पीड़ित बार-बार आरोपी का नाम ले रहा है लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हम पीड़ित परिवार से मिलकर सरकार से कार्रवाई की मांग करेंगे। लॉ एंड आर्डर संभालना सरकार का काम है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें