ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का श्राद्धकर्म आज, सीएम नीतीश भी पहुंचेंगे जमुई

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का पिछले दिनों निधन हो गया था। आज पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का श्राद्धकर्म है। जमुई स्थित उनके पैतृक गांव में इसका आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का श्राद्धकर्म आज, सीएम नीतीश भी पहुंचेंगे जमुई
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का पिछले दिनों निधन हो गया था। आज पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का श्राद्धकर्म है। जमुई स्थित उनके पैतृक गांव में इसका आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मौके पर आज जमुई के पकरी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुबह तकरीबन 11:30 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए वहां पहुंचेंगे और पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के श्राद्ध कर्म में शामिल होंगे।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जमुई दौरे को देखते हुए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा चुकी है। दिवंगत नेता के श्राद्धकर्म के मौके पर आज बड़ी संख्या में वीवीआईपी जमुई पहुंचने वाले हैं, इसे लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर हेलीपैड का निर्माण कराया जा चुका है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय नरेंद्र सिंह के बेटे और नीतीश कैबिनेट के मंत्री सुमित सिंह ने खुद इन तैयारियों का जायजा लिया है। इस पूरे आयोजन को लेकर जमुई के डीएम अवनीश कुमार सिंह और एसपी डॉ शौर्य सुमन रविवार को पकरी गांव पहुंचे थे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया था।


पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की गिनती 1974 के आंदोलन के अग्रणी नेताओं में हुआ करती थी। साल 1973 में वह पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के महासचिव चुने गए थे और लालू यादव से लेकर नीतीश कुमार तक से उनकी नजदीकी रहीं। नरेंद्र सिंह ने लालू यादव से लेकर नीतीश कुमार तक के दोनों के साथ राजनीति की और कैबिनेट में मंत्री रहे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें