ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

मांझी की समधन ने दी विधायक फंड की राशि, कहा-हमारी जनता ही भगवान हैं वे हैं तब ही हम विधायक हैं

DESK: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी ने अपने विधायक फंड की राशि कोरोना प्रभावित लोगों के लिए खर्च करने की घोषणा की है। जिलाधिकारी अभिषेक कुमार स

मांझी की समधन ने दी विधायक फंड की राशि, कहा-हमारी जनता ही भगवान हैं वे हैं तब ही हम विधायक हैं
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी ने अपने विधायक फंड की राशि कोरोना प्रभावित लोगों के लिए खर्च करने की घोषणा की है। जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ज्योति देवी ने यह बातें कही। विधायक ज्योति देवी ने कहा कि हमारे क्षेत्र की जनता ही हमारे लिए सब कुछ है। हम भगवान से प्रार्थना करते है कि हमारे क्षेत्र की जनता सलामत रहें।


यदि कोई कोरोना से प्रभावित होते हैं तो उन्हें किसी भी तरह की समस्या ना झेलनी पड़े इसे लेकर उन्होंने विधायक कोटे की राशि क्षेत्र की जनता के लिए खर्च करने की बात कही है। विधायक ज्योति देवी ने कहा कि हमारी जनता ही हमारे भगवान है वे सुरक्षित है तभी हम विधायक हैंं। ज्योति देवी बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए की सहयोगी दल हम की विधायक हैं।


विधायक ज्योति देवी ने डीएम से बाराचट् विधानसभा क्षेत्र के बोधगया, मोहनपुर, बाराचटटी के सरकारी अस्पताल में कोरोना से प्रभावित लोगों को गया तक लाने के लिए स्पेशल वाहन की व्यवस्था किए जाने की मांग की हैं। सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन और दवा की समुचित व्यवस्था को लेकर उन्होंने अपना विधायक कोटा देने की घोषणा की है। बाराचट्टी से विधायक ज्योति देवी ने कहा कि हमारी जनता ही भगवान हैं वे है तब ही हम विधायक हैं। वे अगर सुरक्षित नहीं रहेंगे तो हमको विधायक कहलाने का कोई हक नहीं। 


विधायक ज्योति देवी ने कहा कि इस कोरोना महामारी में जहां जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह रात दिन मेहनत कर लोगों को सुविधा मुहैया कराने में लगे हैं। वही पुलिस पदाधिकारी हो या चिकित्सा विभाग के कर्मी व पदाधिकारी सभी इस विपदा की घड़ी में एक साथ खड़े हैं। लोगों को कोई समस्या ना हो इसके लिए मेहनत कर रहे हैं। एक बार फिर सभी से आग्रह करती हूं कि वे इसी तरह अपने हिम्मत और हौसले को बढ़ाएं रखें ताकि इस कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाया जा सके।


विधायक ने अपने लोगों से भी अपील की है कि वे बिना किसी जरूरत के घर से बाहर ना निकले और जिला प्रशासन को सहयोग करें। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाए गए गाइडलाइन का पालन करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है इसलिए घर में रहें और सुरक्षित रहें। तभी हम कोरोना पर जीत हासिल कर पाएंगे। 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें