ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर की 'फ्लॉप रैली' में चोर-पॉकेटमारों की चांदी! सोने की चेन-मोबाइल हुए गायब, थाने में रिपोर्ट दर्ज

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर की रैली भले फ्लॉप हो गई, लेकिन चोरों की चांदी हो गई! रैली में आए लोगों के सोने की चेन और मोबाइल गायब हो गए, जिसे लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Prashant Kishor
प्रशांत किशोर की 'फ्लॉप रैली' में चोर-पॉकेटमारों की चांदी! सोने की चेन-मोबाइल हुए गायब
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Prashant Kishor: बिहार में सियासी जमीन तलाश रहे प्रशांत किशोर को एक बार फिर से फजीहत का सामना करना पड़ा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में बदलाव रैली का आयोजन किया था। दावा किया गया था कि रैली में लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे हालांकि सारे दावे हवा हवाई साबित हो गए।


पटना के गांधी मैदान में जनसुराज की रैली में चोर गिरोह भी पूरी तरह से एक्टिव था। जनसुराज कार्यकर्ताओं के गले से सोने की चेन और जेब से मोबाइल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।  जिसे लेकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करायी गयी है। जनसुराज की इस रैली में पटना समेत अलग-अलग जिलों से जनसुराज के समर्थक और कार्यकर्ता पहुंचे थे। जनसुराज की रैली में चोरों का गिरोह भी इस भीड़ में शामिल था। जनसुराज के कई कार्यकर्ताओं पर उन्होंने हाथ साफ कर लिए। प्रशांत किशोर के मंच के करीब ही पूर्व प्रखंड प्रमुख की चेन चोरी कर ली गयी। मोबाइल फोन भी इस रैली में गायब हुए।


रैली में शामिल होने पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया की पूर्व प्रखंड प्रमुख कुसुम देवी भी पहुंची थी। कुसुम देवी के गले से सोने की चेन ही चोरों ने गायब कर दी। उन्होंने बताया कि वो जब गांधी मैदान में जनसुराज पार्टी के कार्यक्रम के स्टेज के करीब पहुंचीं तो किसी ने उनके गले से चेन की चोरी कर ली। जिसे लेकर उन्होंने गांधी मैदान थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें