ब्रेकिंग
नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा

बिहार में महागठबंधन के दिन पूरे, 13 नवंबर के प्रदर्शन से RJD ने खुद को किया अलग

PATNA : बिहार में महागठबंधन के दिन पूरे हो गए हैं। पहले से ही जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी ने महागठबंधन में अल्टीमेटम दे रखा है और अब 13 नवंबर को महागठबंधन और वाम दलों की तरफ से एन

बिहार में महागठबंधन के दिन पूरे, 13 नवंबर के प्रदर्शन से RJD ने खुद को किया अलग
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में महागठबंधन के दिन पूरे हो गए हैं। पहले से ही जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी ने महागठबंधन में अल्टीमेटम दे रखा है और अब 13 नवंबर को महागठबंधन और वाम दलों की तरफ से एनडीए सरकार के खिलाफ बुलाए गए प्रदर्शन से आरजेडी ने खुद को अलग कर लिया है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने इसकी जानकारी दी है।


आपको बताते हैं कि तीन दिन पहले रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन के साथ-साथ वाम दलों के नेताओं की मौजूदगी में 13 नवंबर को जिलास्तर पर आंदोलन की घोषणा की थी। एनडीए सरकार की विफलताओं के खिलाफ 13 नवंबर को विपक्षी दलों का ताजा प्रदर्शन है लेकिन अब आरजेडी इस प्रदर्शन में शामिल नहीं होगी।


रामचंद्र पूर्वे ने कहा है कि आरजेडी में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। सदस्यता अभियान सहित पार्टी के अंदरूनी कार्यक्रम को लेकर पार्टी के तमाम नेता व्यस्त हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए फिलहाल आरजेडी ने 13 नवंबर के कार्यक्रम से दूरी बना ली है। हालांकि सियासी जानकार यह मानते हैं कि हाल के दिनों में जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी ने जिस तरह आरजेडी को खरी खोटी सुनाई है उसे देखते हुए आरजेडी ने भी अब 13 नवंबर के प्रदर्शन से खुद को अलग कर सबको झटका दे दिया है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें