ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

पूर्व IAS की पत्नी और BJP नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी के साथ करती थी हैवानियत

RANCHI : बड़ी खबर रांची से आ रही है, जहां पूर्व आईएएस महेश्वर पात्रा की पत्नी और भाजपा नेत्री सीमा पात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती को प्रताड़ित करने के मामले में अरगोड

पूर्व IAS की पत्नी और BJP नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी के साथ करती थी हैवानियत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : बड़ी खबर रांची से आ रही है, जहां पूर्व आईएएस महेश्वर पात्रा की पत्नी और भाजपा नेत्री सीमा पात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती को प्रताड़ित करने के मामले में अरगोड़ा पुलिस ने ये गिरफ्तारी की है। गिरफ्तारी के बाद महिला को थाना ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ जारी है। वहीं अब सीमा पात्रा की बेटी की भी गिरफ्तारी संभव है। 



मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ कल यानी मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता का कोट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया था। बयान दर्ज कर पीड़िता को रिम्स में एडमिट करा दिया गया था। पीड़िता गुमला की रहने वाली है, जो आठ साल पहले रांची में रहती थी और वहां लोगों के घरों में काम कर अपना और परिवार का पालन पोषण करती थी। इसी सिलसिले में पीड़िता आरोपित सीमा पात्रा के घर पहुंच गई और उनसे काम मांगने लगे। उसे वहां काम तो मिल गया लेकिन आगे जो हुआ उसकी उम्मीद पीड़िता ने कभी नहीं की थी। 




काम शुरू करने के बाद पीड़िता को पता चला कि अब वह यहां से कभी बाहर नहीं निकल पाएगी। फिलहाल पुलिस पीड़िता के घरवालों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में जुटी हुई है। पीड़िता का कहना है कि सीमा पात्रा का बेटा आयुष्मान उसे बचाने की कोशिश भी करता था, लेकिन वह कोई मदद नहीं कर पाया। 



पीड़िता ने पात्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि रांची के अशोक नगर स्थित घर में काम करने के नाम पर सिमा ने पीड़िता को 8 साल से घर में बंदी बनाकर रखा था। न तो पीड़िता को खाना दी जाती थी और न ही उसे आराम करने दिया जाता था। इतना ही नहीं, पीड़िता की रॉड से पिटाई की जाने लगी और उसे गर्म तवे से जलाया जाने लगा। हद तो तब हो गई जब पीड़िता से मुंह से शौच साफ कराया जाने लगा। फिलहाल महिला को रांची रिम्स में एडमिट कराया गया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें