ब्रेकिंग
पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा

PM Modi Bihar Visit: थोड़ी ही देर में मधुबनी पहुंचेंगे पीएम मोदी, भारत-नेपाल सीमा सील; रैली में पानी की बोतल, घड़ी-पर्स सबकुछ बैन

PM Modi Bihar Visit: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के मधुबनी पहुंच रहे हैं. सीमांचल की धरती से पीएम पाकिस्तान को कड़ा संदेश दे सकते हैं.

PM Modi Bihar Visit
पीएम मोदी का बिहार दौरा
© file
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PM Modi Bihar Visit: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी ही देर बात बिहार के मधुबनी पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल से सटे भारतीय सीमा को सील कर दिया गया है। पीएम मोदी की रैली में में भी सतर्कता बरती जा रही है।


दरअसल, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने बड़ा हमला कर 26 सैलानियों को मौत के घाट उतार दिया था। इस बड़े आतंकी हमले से पूरा देश हिल गया है। केंद्र सरकार ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है और सिंधू नदी समझौता को रोकने के साथ ही कई बड़े फैसले ले लिए है। पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।


प्रधानमंत्री थोड़ी ही देर में मधुबनी पहुंचने वाले है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर बिहार में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। भारत-नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। रैली में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एनएसजी ने पूरे रैली क्षेत्र को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। पहलगाम हमले के बाद विशेष सतर्कता बरती जा रही है।


प्रधानमंत्री की रैली में कई तरह की चीजों को बैन कर दिया गया है। रैली में लोगों को पानी का बोतल, घड़ी, पर्स समेत अन्य चीजों को ले जाना बैन है। काफी समय पहले से पीएम मोदी के इस कार्यक्रम की तैयारी की जा रही थी, इसलिए कार्यक्रम को रद्द नहीं किया गया। पहलगाम की घटना के कारण रैली में न तो ढोल नगाड़े बजेंगे और ना ही प्रधानमंत्री का स्वागत ही किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि बिहार की धरती से प्रधानमंत्री पाकिस्तान को बड़ा संदेश दे सकते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें