ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

धोखेबाजी में एक्सपर्ट नीतीश पीएम मोदी का सामना नहीं कर पा रहे, सर्वदलीय बैठक से इसीलिए बनाई दूरी

PATNA : भारत को जी-20 की मेजबानी का मौका मिला है। देश के लिए यह गौरव की बात है और भारत में जी-20 को लेकर 200 से ज्यादा अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन होना है। केंद्र सरकार ने इस

धोखेबाजी में एक्सपर्ट नीतीश पीएम मोदी का सामना नहीं कर पा रहे, सर्वदलीय बैठक से इसीलिए बनाई दूरी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : भारत को जी-20 की मेजबानी का मौका मिला है। देश के लिए यह गौरव की बात है और भारत में जी-20 को लेकर 200 से ज्यादा अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन होना है। केंद्र सरकार ने इस मसले पर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी लेकिन जेडीयू और आरजेडी का कोई भी नेता इस बैठक में शामिल नहीं हुआ। राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी इस बैठक में बुलाया गया था लेकिन नीतीश कुमार ने इस बैठक से दूरी बनाए रखी। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह भी बैठक में शामिल नहीं हुए। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव इस वक्त सिंगापुर में है और उनके अलावा आरजेडी का कोई नेता भी इस बैठक में नहीं पहुंचा। 


जी 20 को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से नीतीश की दूरी पर उनके पुराने सहयोगी रहे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने सवाल खड़े किए हैं। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी को दो बार धोखा दिया। उनमें पीएम के सामने पड़ने की हिम्मत नहीं इसलिए जी-20 मुद्दे पर बुलायी गई सर्वदलीय बैठक में न मुख्यमंत्री गए, न ही जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह शामिल हुए। मोदी ने कहा है कि आरजेडी ने भी इस बैठक में भाग नहीं लिया। सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी से  नजर चुरा रहे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम ने यह भी पूछा है कि क्या अब उनके बिहार आने पर  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रोटोकॉल के मुताबिक पीएम का स्वागत करने भी नहीं करेंगे? क्या नीतीश केंद्र सरकार की उन  बैठकों में नहीं शामिल नहीं होंगे, जिनमें पीएम मोदी मौजूद रहेंगे? 


सुशील मोदी ने नीतीश के रवैये पर एतराज जताते हुए कहा है कि इससे राज्य का नुकसान होगा और बिहार की छवि खराब होगी लेकिन शायद नीतीश कुमार को इसकी चिंता नहीं है। नीतीश अहंकार में डूबे हुए हैं जो राजनीतिक जीवन में सही नहीं है। सुशील मोदी ने कहा कि भारत को जी-20 का नेतृत्व मिलने के अवसर में बिहार समेत देश भर में 200 से ज्यादा कार्यक्रम होने वाले हैं। क्या नीतीश कुमार इन कार्यक्रमों में भी असहयोग करेंगे? यदि ऐसा होता है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा। 

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें