ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Advani Birthday: पीएम मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं; कहा- उनका जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित

Advani Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उनके 98वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आडवाणी जी का जीवन राष्ट्रसेवा और सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहा है।

Advani Birthday
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Advani Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर दिल्ली स्थित आडवाणी के आवास पर पहुंचे।


इससे पहले, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि “लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। महान दृष्टिकोण वाले और तीक्ष्ण बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता आडवाणी जी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है।”


प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आडवाणी जी ने सदैव निस्वार्थ कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को अपनाया। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि आडवाणी जी को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्राप्त हो।


बता दें कि राष्ट्रीय राजनीति में भारतीय जनता पार्टी को एक मजबूत शक्ति के रूप में स्थापित करने में लालकृष्ण आडवाणी की भूमिका अहम रही है। इस वर्ष उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।


देश के अनुभवी राजनीतिज्ञों में शामिल आडवाणी जी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची (सिंध, अब पाकिस्तान) में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें