ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

PM Modi Bihar Visit: कर्पूरीग्राम से पीएम मोदी करेंगे बिहार में चुनावी शंखनाद, प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर NDA ने झोंकी ताकत

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का शंखनाद करेंगे। कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने के बाद वे भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। एनडीए ने सभा को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है।

PM Modi Bihar Visit
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PM Modi Bihar Visit: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही बिहार विधानसभा 2025 का चुनावी शंखनाद करने जा रहे है। इसको लेकर एनडीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के पैतृक घर स्मृति भवन पर माल्यार्पण के बाद प्रधानमंत्री उनके यादों को संजोए झोपड़ी का अवलोकन करेंगे फिर समस्तीपुर के दुधपुरा स्थित जेल ग्राउंड में आयोजित एनडीए की एक भव्य चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। 


कर्पूरी ठाकुर के पुत्र जेडीयू के राज्यसभा सांसद और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने पीएम के कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि पीएम की सभा मे समस्तीपुर के अलावे आसपास के जिलों से करीब 5 लाख लोगों को भाग लेने की संभावना है।


रामनाथ ठाकुर ने बताया कि मिथिला की परंपरा के मुताबिक मोदी जी का स्वागत किया जाएगा। उन्हें नाश्ते और भोजन में स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आने के बाद पूरे बिहार में और भी मजबूती से एनडीए की लहर दौड़ेगी जिसमे महागठबंधन कहीं नजर नही आएगा।वैसे टिकट बंटवारे के बाद से ही बिहार में महागठबंधन की हवा निकल चुकी है।


पीएम के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे एनडीए के कई मंत्री, नेता और प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि पीएम के कार्यक्रम को लेकर पूरे समस्तीपुर की सीमा को सील कर ऐसी पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त की गई है कि परिंदा भी पर नही मांग सके।पीएम की सभा को लेकर समस्तीपुर के एनडीए कार्यकर्ताओ के साथ ही स्थानीय लोगो मे भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें