ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बेटे विवेक के बर्थडे में शामिल हुए PM मोदी, जेडी वेंस ने गिफ्ट के लिए जताया आभार

PM Modi in Paris: पेरिस में पीएम नरेंद्र मोदी.. अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बेटे विवेक के बर्थडे में शामिल हुए। उन्होंने गिफ्ट दिया और तोहफे के लिए जेडी वेंस ने पीएम का आभार जताया।

 PM Modi in Paris
अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बेटे के बर्थडे में शामिल हुए PM
© social media
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PM Modi in Paris: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पेरिस में एआई एक्शन समिट से इतर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा और बेटों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने वेंस परिवार के साथ मुलाकात की अपनी तस्वीरों को एक्स पर शेयर किया है।  फोटो में पीएम मोदी वेंस के बेटे इवान और विवेक से साथ खड़े हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी.. वेंस के बेटे विवेक के बर्थडे में भी शामिल हुए और गिफ्ट भी दिया, तो वेंस ने पीएम मोदी को दयालु बताते हुए उनका आभार जताया है।


पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति के परिवार से मुलाकात की तस्वीरों को एक्स पर साझा कर लिखा, 'अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और उनके परिवार के साथ एक अद्भुत बैठक हुई। हमने विभिन्न विषयों पर बहुत अच्छी बातचीत की। उनके बेटे विवेक के जन्मदिन का जश्न मनाने में उनके साथ शामिल होकर खुशी हुई।' अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी बहुत दयालु हैं और हमारे बच्चों ने सच में गिफ्ट्स का लुत्फ उठाया। मैं इस अद्भुत बातचीत के लिए उनका आभारी हूं।' 


आपको बता दें कि इससे पहले पीएमओ इंडिया द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में प्रधानमंत्री को वेंस के साथ द्विपक्षीय वार्ता करते देखा गया था। जिसमें उन्होंने फ्रांस के साथ सम्मेलन के सह-अध्यक्ष के रूप में एआई पर पीएम मोदी के पॉजिटिव रवैये का स्वागत भी किया।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें