ब्रेकिंग
नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जाननालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

वली रहमानी के निधन पर शोक, जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने जतायी संवेदना

PATNA : जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने इमारत-ए- शरिया के अमीर-ए-शरियत मौलाना सैय्यद मो. वली रहमानी के निधन पर शोक जताया है। पप्पू यादव ने कहा कि मौलाना स

वली रहमानी के निधन पर शोक, जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने जतायी संवेदना
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने इमारत-ए- शरिया के अमीर-ए-शरियत मौलाना सैय्यद मो. वली रहमानी के निधन पर शोक जताया है। पप्पू यादव ने कहा कि मौलाना सैय्यद मो. वली रहमानी साहब के निधन की ख़बर सुन कर मुझे निजी तौर पर गहरा दु:ख हुआ है। अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे और इस दु:ख की घड़ी में उनके परिवारवालों को हिम्मत दे। 


जाप अध्यक्ष ने कहा कि मौलाना रहमानी साहब का इस दुनिया से जाना बिहार के लिए बड़ी क्षति है। उनका नाम बिहार एवं देश के मशहूर आलिम- ए- दीन में शुमार होता था। वे ऑल इंडिया मुस्लिम पसनल लॉ बोर्ड के महासचिव के पद पर भी कार्यरत थे। उनके द्वारा लिए गए फैसले हमें हमेशा याद रहेंगे। 


पप्पू यादव ने कहा कि बिहार विधान परिषद के सदस्य रूप में उन्होंने बहुत सराहनीय कार्य किए। पूरा प्रदेश उन्हें उनके योगदान के लिए याद रखेगा। उन्होंने सदैव हिन्दू-मुस्लिम एकता और समाज में भाईचारा एवं शांति बनाए रखने के लिए काम किया। आज उनके इंतकाल के दिन हम सभी को यह तय करना चाहिए कि हम सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कार्य करेंगे।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें