ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

विधायक मुसाफिर पासवान को लेकर सोशल मीडिया पर गलत खबर की चर्चा, वीआईपी एमएलए बोले.. मैं एकदम स्वस्थ हूँ

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान को लेकर सोशल मीडिया पर बीती रात एक बुरी खबर वायरल होती रही। सोशल मीडिया पर तेजी के साथ विधायक के निधन की खबर वायरल होने के बा

विधायक मुसाफिर पासवान को लेकर सोशल मीडिया पर गलत खबर की चर्चा, वीआईपी एमएलए बोले.. मैं एकदम स्वस्थ हूँ
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान को लेकर सोशल मीडिया पर बीती रात एक बुरी खबर वायरल होती रही। सोशल मीडिया पर तेजी के साथ विधायक के निधन की खबर वायरल होने के बाद लोग उनके बारे में जानकारी जुटाने लगे। काफी देर तक भ्रम की स्थिति बनी रही लेकिन आखिरकार राहत की खबर यह आई की वजह से विधायक के मुसाफिर पासवान बिल्कुल स्वस्थ हैं। 


सोशल मीडिया पर विधायक मुसाफिर पासवान के निधन की अफवाह फैलने के बाद खुद विधायक की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। मुसाफिर पासवान के फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा गया... सोशल मीडिया पर बोचहां विधायक माननीय श्री मुसाफिर पासवान जी के स्वास्थ्य संबंधी अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जो बिल्कुल तथ्यहीन हैं, आप उन अफवाहों से भर्मित और विचलित न हो,माननीय विधायक महोदय सपरिवार स्वस्थ और सानन्द हैं और अपने नजीरपुर,शेखपुर मुजफ्फरपुर आवास पर हैं। जो लोग भी ऐसी तथ्यहीन भ्रामक अफवाहें सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं वे सत्यता को जान लें तभी कोई सूचना प्रसारित करें,इस तरह की ओछी राजनीति से परहेज करें।


विधायक के मुसाफिर पासवान की तबीयत पिछले दिनों खराब थी। पटना के पारस हॉस्पिटल में उनका इलाज भी चल रहा था। मुसाफिर पासवान जब पटना में इलाज करा रहे थे तो उनकी पार्टी के अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी हालचाल जानने अस्पताल में पहुंचे थे लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में वीआईपी एमएलए से जुड़ी अफवाह सोशल मीडिया पर किसने फैलाई यह एक बड़ा सवाल है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें