ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

विजय सिन्हा बोले..बिहार में लूट-हत्या-बलात्कार हो रहा है और नीतीश इसे जनता राज बता रहे हैं, खैर 2024 के पहले हम शासन बदल देंगे

PATNA: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। नीतीश कुमार द्वारा जनता राज कहे जाने पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा

विजय सिन्हा बोले..बिहार में लूट-हत्या-बलात्कार हो रहा है और नीतीश इसे जनता राज बता रहे हैं, खैर 2024 के पहले हम शासन बदल देंगे
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। नीतीश कुमार द्वारा जनता राज कहे जाने पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब स्वार्थ और अहंकार चरम पर पहुंचता है तब उनकों जंगलराज भी जनता का राज नजर आने लगा है। लोग चित्कार रहे हैं। हत्या-लूट और बलात्कार की घटनाएं हो रही है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसे जनता राज कह रहे हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि जिस बिहार की जनता ने आपकों चंद्रगुप्त के रूप में लाया था आप नकली चंद्रगुप्त निकले।


नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि नीतीश के भतीजे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ठीके कहा था कि नीतीश बड़े बेशर्म मुख्यमंत्री है। ये कुर्सी कुमार पलटू राम हर बात में पलट जाते है और इस तरह बिहार को शर्मसार कर रहे हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि पूरा समाज उस अराजकता और जंगलराज के विरुद्ध लड़े थे कितने लोग बलिदान हो गये थे उस बलिदान का अपमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। आज भी हर रोज हत्या की घटनाएं हो रही है। पटना सिटी में डबल मर्डर हुआ। मसौढ़ी में सिपाही की हत्या कर दी गयी। सिपाही का परिवार बता रहा था कि दारू माफिया थाना प्रभारी से मिला हुआ है। 


जिस दारू माफिया का नाम आ रहा है वो जेडीयू नेता के संरक्षण में हैं। अल्पसंख्यक समाज से आते हैं। कल ही पाटलिपुत्रा में चाकू मार दिया गया है। सारे थाना प्रभारी बालू दारू में लगे रहते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता की सुरक्षा की जिम्मेवारी आपकी थी गृह विभाग आपके पास है। हमने विधानसभा में जो चिंता जतायी थी वो आज साफ दिखाई पड़ रहा है। अपराधी और भष्ट्राचारियों की सरकार बनने से मनोबल बढ़ गया है। इस जंगल राज को आप जनता का राज कहकर क्या संदेश देना चाह रहे हैं। सचमुच आप थक चुके हैं सत्ता में बैठने लायक नहीं है। आप बिहार को बकस दीजिए। 


जिस बिहार की जनता ने आपकों चंद्रगुप्त के रूप में लाया था आप नकली चंद्रगुप्त निकले। बिहार को बहुत कलंकित कर दिए। अब तो आप सच से भी आंखे मूंद रहे हैं। कब तक इस तरह लोगों को बरगलाइएगा। जिस परिवारवाद की गोद में जाकर बैठे है उसके हाथ में सत्ता सौंप दीजिए। बीजेपी इस शासन को मिटाने का संकल्प ले चुका है। 2024 के पहले शासन बदल देंगे। लालू प्रसाद यादव बड़े भाई हैं और नीतीश कुमार छोटे भाई है। लालू के हाथ में पूरा रिमोट है वो जब चाहते हैं नीतीश को अलग कर देते है जब चाहते हैं अपने पास बुला लेते है।  


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें