ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

तेजस्वी आवास में राजद के तमाम विधायक नजरबंद, गिजर-हवाई चप्पल सहित कई जरूरी सामान मंगवा रहे माननीय

PATNA: RJD विधायक दल की बैठक के बाद तमाम राजद विधायकों को 5 देशरत्न मार्ग स्थित तेजस्वी यादव के आवास में नजरबंद किया गया है। अगले 48 घंटे तक राजद के सभी विधायक तेजस्वी आवास मे

तेजस्वी आवास में राजद के तमाम विधायक नजरबंद, गिजर-हवाई चप्पल सहित कई जरूरी सामान मंगवा रहे माननीय
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: RJD विधायक दल की बैठक के बाद तमाम राजद विधायकों को 5 देशरत्न मार्ग स्थित तेजस्वी यादव के आवास में नजरबंद किया गया है। अगले 48 घंटे तक राजद के सभी विधायक तेजस्वी आवास में ही रहेंगे। ठंड को देखते हुए यहां ठहरे विधायक ने घर से गिजर भी मंगवाया है। वही माननीय के लिए गाड़ी में भरकर हवाई चप्पल भी मंगवाया गया है। विधायकों ने अपने-अपने घर से कंबल, कपड़ा सहित जरूरी सामान अपने ड्राइवर या सिक्योरिटी गार्ड के माध्यम से मंगवाया। अगले 48 घंटे तक राजद के तमाम एक साथ तेजस्वी यादव के आवास पर ही रहेंगे। जबकि तेजस्वी यादव विधायकों को नजरबंद कर राबड़ी आवास चले गये हैं। 


बता दें कि बिहार की नई एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट 12 फरवरी को विधानसभा में होना है। 12 फरवरी की सुबह तक राजद के तमाम विधायक तेजस्वी यादव के आवास पर ही रहेंगे। लालू और तेजस्वी यादव के मिले निर्देश के बाद राजद के तमाम विधायकों ने घर से कपड़ा, सुटकेस मंगवाया है। विधायकों के ड्राइवर और सुरक्षा कर्मी बैग और सुटकेस लेकर तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंच रहे हैं।


विधायकों के मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम किया गया है। आवास के अंदर गिटार मंगवाया गया है। खाने-पीने के साथ-साथ गानों का भी विधायक लुफ्त उठाएंगे। बताया जा रहा है कि ऐसे भी विधायक है जो गिटार बजाते हैं। शायद उनके लिए ही गिटार मंगवाया गया है। राजद नेता मनोज झा ने बताया कि तेजस्वी आवास में राजद विधायक अंताक्षरी खेल रहे हैं।


मनोज झा ने कहा कि 12 फरवरी का दिन कैलेंडर का आम दिन है। परेशानी जिनको हो रही है सवाल उनसे पूछे जाने चाहिए। हमारे दल और महागठबंधन दल के तमाम विधायक आएं और उन्होंने इच्छा व्यक्त किया कि आगामी 48 घंटे हम एक साथ रहेंगे। इस दौरान कई पहलुओं पर चर्चा करेंगे। राजद विधायक अंताक्षरी खेल रहे हैं। 


मनोज झा ने कहा कि एक अखबार ने आज सुबह अपने हेडलाइन में खबर छापी है और इसी से जुड़ी खबर एक टेलिविजन ने भी चलाया। हमारे एक-एक विधायक अंदर आराम से बैठकर बिहार और देश की राजनीति के बारे में बातचीत कर रहे हैं।12 फरवरी तो एक छोटा एपिसोड है। तेजस्वी जी ने कहा कि खेल शुरू है खत्म हम करेंगे। 


मनोज झा ने कहा कि गठबंधन में नीतीश जी चलकर आए थे तेजस्वी जी नहीं गये थे। चलकर आने के बाद किस दबाव में नीतीश जी ने निर्णय लिया या फिर उनसे लिवाया गया यह इतिहास तय करेगा। इस तरह की पलान्टेड खबरे चलाई गयी उनकी की कलई खुल गयी। हमारे तो तमाम विधायक हमारे पास है। उनके यहां भोज में लोग नहीं पहुंचे। मनोज झा ने कहा कि जो विधायकों को गया ले जाये वो बीजेपी की कार्यशाला और हमारे नेता के घर जो ठहरे उस पर हाय तौबा। मनोज झा ने कहा कि राजद में कोई भय नहीं है एनडीए अपनी चिंता करें हम जिंदाबाद थे जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेंगे। 


राजद विधायकों को नजरबंद किये जाने पर जेडीयू का रिएक्शन अब सामने आया है। जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जो डर गया वो मर गया। फ्लोर टेस्ट से पहले महागठबंधन के घटक दल ने हार मान लिया है 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट में एनडीए की जीत होगी। 


नीरज कुमार ने कहा कि महागठबंधन के घटक दल राजद द्वारा यह फैसला लिया जाना कि सारे विधायक और विधान पार्षद 5 देशरत्न मार्ग में राजनैतिक रूप से नजरबंद रहेंगे। कहावत है जो डर गया वो मर गया। इसका मतलब साफ है कि महागठबंधन का घटक दल पहले ही प्रथमदृष्टया में हार गया और फ्लोर टेस्ट में एनडीए की जीत होगी। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें