ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

सुशील मोदी ने तेजस्वी पर साधा निशाना, संपत्ति को लेकर पूछे पांच सवाल

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर निशाना साधा है. सुशील मोजी ने एक बार फिर से तेजस्वी यादव से उनकी संपत्ति को लेकर सवाल पूछा है.सुशील मोदी

सुशील मोदी ने तेजस्वी पर साधा निशाना, संपत्ति को लेकर पूछे पांच सवाल
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने  एक बार फिर निशाना साधा है. सुशील मोजी ने एक बार फिर से तेजस्वी यादव से उनकी संपत्ति को लेकर सवाल पूछा है.

सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि  लालू प्रसाद व उनका परिवार एक साथ एम एल ए को-ऑपरेटिव के पांच प्लाट्स के मालिक कैसे बन गए?

2.जब लालू प्रसाद को वर्ष 1992 में एम एल ए को-ऑपरेटिव का प्लॉट संख्या 208 आवंटित किया गया था तो फिर एम एल सी बनाने के एवज में बादशाह प्रसाद आजाद से दूसरा प्लॉट संख्या 207 अपने नाम क्यों लिखवा लिया?

3. राबड़ी देवी के प्लॉट के बगल की प्लॉट संख्या 210 जो सामुदायिक भवन के लिए चिन्हित था को साधु यादव को क्यों आवंटित किया गया? क्या मकसद यह नहीं था कि उस प्लॉट का इस्तेमाल भी लालू परिवार करें?

4. लालू प्रसाद बताएं कि आवासीय उपयोग के लिए आवंटित प्लॉट संख्या 208 का व्यावसायिक इस्तेमाल कर लीज की शर्त्तों व नियमों की धज्जियां उड़ा कर लाखों रुपये क्यों कमाते रहे हैं?

5. नियमतः एम एल ए को-ऑपरेटिव में जब एक प्लॉट आवंटित करने का प्रावधान है तो लालू प्रसाद ने 5 प्लॉट्स कैसे ले लिया?

बता दें कि इस से पहले सुशील मोदी ने राबड़ी देवी को भ्रष्टाचार की देवी बताते हुए पूछा था कि उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई.  भ्रष्टाचार की देवी राबड़ी देवी बताएं कि एक दिन में उनके 8 फ्लैट्स बालू माफियाओं ने क्यों खरीदा? क्या इन बालू माफियाओं ने अवैध खनन के काले पैसे का इस्तेमाल भ्रष्टाचार की देवी के फ्लैट्स खरीदने में नहीं किया?    

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें