ब्रेकिंग
परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार

शशि थरूर आज आएंगे पटना, अपने पक्ष में मतदान की करेंगे अपील

PATNA : कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना आ रहे है। थरूर पटना में कांग्रसे के डेलीगेट से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करने

शशि थरूर आज आएंगे पटना, अपने पक्ष में मतदान की करेंगे अपील
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना आ रहे है। थरूर पटना में कांग्रसे के डेलीगेट से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करने आ रहे है। वह शाम चार 4 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे। 



मालूम हो कि, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष पद  के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम तय हो गए है। इसके लिए दो उम्मीदवार मैदान में  हैं एक मल्लिकार्जुन खड़गे तो दूसरे शशि थरूर। कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लगभग 22 साल बाद होने वाला है। 



बता दें कि, शुरूआती दिनों के इस पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह के नामों की भी काफी चर्चा रही थी। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने खड़गे को अपना समर्थन देते हुए अपना नाम वापस ले लिया था। उसी समय कांग्रेस के बागी गुट के सदस्य शशि थरूर ने अध्यक्ष पद  के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद अब वो अपने पक्ष में मतदान करने को लेकर अलग-अलग राज्यों में जाकर मत अपील भी कर रहे है। इसके साथ ही वो यह भी बयान दे चुके हैं कि उनके नाम से उनके ही पार्टी के कई नेता खुश नहीं है, इसी कारण वो लोग उनके प्रचार के दौरान गायब  रहते हैं। 



बहरहाल, अब देखने वाली बात यह है कि उनके इन आरोपों का पार्टी नेता पर क्या असर पड़ता है और इसके बाद क्या वो थरूरके पक्ष में चुनाव प्रचार करने जाते है या फिर इस चुनाव में  मल्लिकार्जुन खड़गे भारी अंतर से बाजी मार ले जाते हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें