ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....

EOU ने किशनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार के छह ठिकानों पर छापेमारी की है।तलाशी के दौरान 25 जमीन के कागजात, महंगी गाड़ियां, करोड़ों की संपत्ति, स्वर्ण आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं।

Bihar News, DSP Gautam Kumar Raid, EOU Raid Bihar, Kishanganj DSP Corruption, Disproportionate Assets Case Bihar, Economic Offences Unit Bihar, Bihar Police Corruption, Purnia Kishanganj Raid, Shaguft
© self
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News:  आर्थिक अपराध इकाई ने आज मंगलवार को एक भ्रष्ट डीएसपी के छह ठिकानों पर छापेमारी की है. किशनगंज में पदस्थापित अनुमंडल पुलिस प्राधिकारी गौतम कुमार के खिलाफ ईओयू ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया. इसके बाद पूर्णिया, किशनगंज,पटना के ठिकानों पर छापेमारी की गई. ईओयू ने जो केस दर्ज किया है उसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार को अभियुक्त, पत्नी रूबी कश्यप, सास पूनम देवी एवं डीएसपी की महिला मित्र शगुफ्ता शमीम को सह अभियुक्त बनाया गया है . जांच में जानकारी लगी है की, डीएसपी ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया.  

जमीन के 25 कागजात मिले हैं....

194 बैच के दारोगा से प्रमोशन पाकर डीएसपी बने गौतम कुमार अपनी सेवा काल में पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में अधिकांश समय तक पदस्थापित रहे हैं. इन पर आय से 60.27 फ़ीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य पाए गए हैं .कोर्ट से तलाशी वारंट लेने के बाद गौतम कुमार के छह ठिकानों पर छापेमारी की गई. तलाशी में डीएसपी के विभिन्न ठिकानों से अकूत संपत्ति क्रय किए जाने की जानकारी लगी है. तलाशी के क्रम में 25 भूखंड से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं.साथ ही बीमा,निवेश से संबंधित कागजात मिले हैं.

डीएसपी के ससुराल से भी बहुत कुछ मिला 

पूर्णिया स्थित मकान जो 3600 वर्ग फीट में बना है, चार मंजिला भव्य मकान बना है. जिसकी अनुमानित कीमत ढाई करोड़ है. तलाशी के क्रम में कीमती घड़ियां बरामद हुई है साथ ही क्रेटा और थार जैसी महंगी गाड़ियां भी मिली हैं. पटना में एक नर्सिंग होम खोलने से संबंधित नक्शा बरामद हुआ है, जिस पर आगे अनुसंधान किया जाएगा. गौतम कुमार के ससुराल में तलाशी क्रम में पत्नी रूबी कश्यप का स्वर्ण आभूषण एवं निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. 

डीएसपी ने महिला मित्र के खाते में नकद-ऑनलाइन राशि भेजी

कांड के सह अभियुक्त महिला मित्र शगुफ्ता शमीम के घर की तलाशी में उनके नाम पर खरीदे गए सात जमीन के कागजात, स्वर्ण आभूषण जिसका मूल्य लगभग 60 लाख है, बरामद किया गया है .शगुफ्ता शमीम के घर से डीएसपी गौतम कुमार द्वारा खरीदे गए स्वर्ण आभूषण की कई रसीद बरामद हुई है. इनके बैंक खाते में डीएसपी गौतम कुमार द्वारा नगद राशि जमा करने, ऑनलाइन रकम ट्रांसफर के साक्ष्य मिले हैं . सरकारी आवास में तलाशी के दौरान 1 लाख 37000 रू नगद मिले हैं. साथ ही निवेश से संबंधित कागजात बरामद हुए हैं. 

चाय बगान से लेकर नोएडा में संपत्ति की जानकारी मिली

पटना स्थित पैतृक मकान में तलाशी की कार्रवाई में चार भूखंड के दस्तावेज मिले हैं. डीएसपी गौतम कुमार के द्वारा सिलीगुड़ी में चाय बागान में निवेश, नोएडा-गुड़गांव में संपत्ति अर्जन के संबंध में जानकारी मिली है. जिस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय कोयला, शराब, इंट्री, लॉटरी माफियाओं एवं सुपारी तस्करों से मधुर संबंध होने की जानकारी मिली है.जिस पर आगे की जांच की जायेगी. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें